New York के Queens में गोलीबारी: Amazura Night Club के बाहर 11 लोग घायल

बुधवार रात NewYork के Queens स्थित Amazura Night Club के पास हुई सामूहिक गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए है। यह घटना लगभग रात 11:20 बजे 91-12 144वें स्थान के पास हुई है। नए साल के जश्न के दौरान हुई यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा चिंता को बढ़ा रही है और स्थानीय निवासियों के बीच डर का माहौल पैदा कर रही है।

जानकारी के अनुसार Amazura Event Hall जो कि 4,000 लोगों की क्षमता वाला एक विशाल स्थान है और अक्सर DJ व Live Events का आयोजन करता है। उसके पास गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और क्राइम सीन की घेराबंदी की गई।

पुलिस ने 91 Avenue और 144 Place पर कई गोलियों के खोखे बरामद किए, जिसके बाद उस स्थान को भी क्राइम सीन के तौर पर चिहिंत किया गया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आस-पास की सड़कों को बंद कर दिया गया और पुलिस बल को Amazura और Sutphin Blvd क्षेत्र में तैनात किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गोलीबारी से जुड़े संभावित वाहनों की पहचान की है। इनमें एक सफेद BMW और New Jersey प्लेट वाली Grey Infinity Q50 Sedan शामिल हैं, जिसका लाल इंटीरियर है। पुलिस इन वाहनों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच भी जारी है।

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.