Kazakhstan के Akatu Airport के पास Azerbaijan एयरलाइंस का एक विमान दुखद हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में कुल 110 लोग सवार थे, जिनमें 105 यात्री और 5 क्रू मेंबर शामिल थे। घटना की जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एयरपोर्ट के रनवे के पास हुआ है। दुर्घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।
फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। मौसम की स्थिति और तकनीकी गड़बड़ी को हादसे के संभावित कारण के रूप में देखा जा रहा है। Azerbaijan और kazakastan की सरकारों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया साइट पर जारी कर दिया गया है, जिसमें प्लेन लैंडिग के वक्त दुर्घटनागस्त होता देखा जा रहा है और हादसे के वक्त प्लेन काले धुएं के गुबार में लिपट गया।
Azerbaijan Airlines flight crashes in Aktau, Kazakhstan following emergency landing request. pic.twitter.com/ziFcQkLYQC
— Global Statistics (@Globalstats11) December 25, 2024
Azerbaijan एयरलाइंस ने कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान Embraer 190 एयरक्राफ्ट था जिसका नंबर J2-8243 था। विमान को बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना विमान दुर्घटना के इतिहास में एक और दुखद अध्याय जोड़ती है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की दुर्घटनाओं की गहराई से जांच और सुधार की आवश्यकता है।