जानिए क्या है देशभर में दिग्गज प्रत्याशियों का हाल, अप्रत्याशित परिणाम की उम्मीद
लोकसभा चुनाव के रुझान आगे शुरू हो गए हैं। दिग्गजों की बात करें तो ज्यादातर जगह पर एनडीए के उम्मीदवार ही आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका अमेठी से लगता दिखाई दे रहा है। जहां राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से पिछड़ते दिख रहे हैं। वहीं गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह आगे चल रहे हैं। वीआईपी सीट रायबरेली से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। वहीं आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं, उन्हें भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ चुनौती दे रहे थे। वहीं लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह उम्मीद के मुताबिक ही बढ़त बनाए हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें- अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के कांटे की टक्कर, रामपुर में जयाप्रदा आगे
भोपाल से भाजपा को आश्चर्यजनक बढ़त
बेगूसराय की सीट पर दिलचस्प नजारा देखने को मिल रहा है। तमाम संभावनाओं को दरकिनार करते हुए कन्हैया गिरिराज सिंह से पीछे चल रहे हैं। महाराष्ट्र की नागपुर सीट से नितिन गडकरी को किसी अन्य पार्टी से कोई चुनौती मिलती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से पिछड़ चुके हैं। दरअसल मध्य प्रदेश से भाजपा जबरदस्त तरीके से बढ़त बनाई हुई है। यहां की राजधानी भोपाल ने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा आश्चर्यजनक रूप से दिग्विजय सिंह पर बढ़त बनाई हुई हैं। अपने बयानों से चर्चा में रहने वालीं साध्वी की बढ़त ने सभी को हैरान कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें- वाराणसी में परिणाम से पहले पीएम को दी गई संत की उपाधि, किया राजतिलक
सुल्तानपुर से मेनका पीछे
अन्य दिग्गजों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वहीं बिहार की पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद बढ़त बनाए हुए हैं। यहीं से बिहार की ही पाटलीपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती आगे चल रही हैं। दिल्ली की बात करें तो उत्तर पूर्व सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी शीला दीक्षित पिछड़ रही हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। हरियाणा की सोनीपत सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे हो गए हैं। राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आगे हैं। वहीं सुल्तानपुर की सीट से मेनका गांधी पीछे हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...