इस पाकिस्तानी प्रशंसक के लिए टिकट का इंतजाम करते हैं धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा दीवानगी बरकरार रहती है। कई बार तो प्रशंसक अपने इस पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने मैदान की बाउंड्री पार कर देते हैं। लेकिन धोनी भी अपने इन प्रशंसकों से पूरी इज्जत के साथ पेश आते हैं। कई बार तो बुजुर्ग महिलाएं धोनी से मिलने मैदान में आ चुकी हैं, जिनके साथ धोनी ने फोटो भी खिंचवाई थीं।
धोनी का एक ऐसा ही प्रशंसक इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल शिकागो के रहने वाले 63 वर्षीय मोहम्मद बशीर के लिए मैच के टिकट का इंतजाम खुद धोनी करते हैं। धोनी उन्हें हर मैच के पहले टिकट भिजवाते हैं, इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी उनके लिए टिकट का इंतजाम कराएंगे। आपको जानकर हैरत होगी कि बशीर मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले हैं। बशीर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच में चचा के नाम से मशहूर हैं।
यह खबर भी पढ़ें- WORLD CUP 2019: इन बल्लेबाजों पर रहेगा इतिहास दोहराने का दारोमदार
पाकिस्तान के कराची में हुआ है जन्म
कराची में जन्में मोहम्मद बशीर और धोनी के बीच दोस्ती 2011 वर्ल्ड कप मैच से हुई थी। उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच सेमी-फाइनल मैच खेला जाना था। तब धोनी ने बशीर के लिए टिकट का बंदोबस्त किया था। इस बार भी बशीर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए 6000 किलोमीटर का सफर तय कर इंग्लैंड पहुंच गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी धोनी उनके लिए टिकट का इंतजाम करेंगे। बशीर बाते हैं कि उनके और धोनी के बीच बात तो नहीं होती, लेकिन कभी-कभी मैसेज के जरिए संपर्क हो जाता है। अगर उन्हें टिकट की जरूरत होती है तो वह धोनी को मैसेज कर देते हैं।
यह खबर भी पढ़ें- WORLD CUP 2019: पहले मैच में इस तरह इंग्लैंड ने चटाई द. अफ्रीका को धूल
बगैर टिकट पहुंच गए हैं इंग्लैंड
63 वर्षीय बशीर बताते हैं कि शिकागो में उनका एक रेस्तरां है, वहीं उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। बशीर ने बताया कि वह 16 को होने वाले मैच के लिए एक पहले से ही इंग्लैंड पहुंच गए हैं। यहां मैच को लेकर लेागों में इतनी ज्यादा दीवानगी है कि वह टिकट के लिए 800 से 900 पाउंड खर्च करने को तैयार हैं। लेकिन धोनी उनके लिए इन टिकट का इंतजाम कर देंगे, और उन्हें दूसरे प्रशंसकों की तरह भीड़ में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...