यूपी सरकार का फैसला: प्लास्टिक से बने झंडे के इस्तेमाल पर रोक
उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में लगने वाले प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब इन अवसरों पर प्लास्टिक के झंडे नहीं लगाए जाएंगें।
एक सरकारी प्रवक्ता की जानकारी के हिसाब से राज्य के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने सभी विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि इस नियम का सख्ती से पालन हो सके। राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान, गौरव, आशाओं व आकांक्षाओं का प्रतीक है। राष्ट्रीय झंडे को फहराने के कुछ नियम होते हैं। इससे हमारी निष्ठा जुड़ी है।
ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यहां बनेगा दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे
मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय झंडे को फहराने के बारे में अक्सर कानून और परम्पराओं की जानकारी की कमी देखने में मिलती है। यह अभाव न केवल आम लोगों में बल्कि सरकारी संगठनों एवं एजेन्सियों में भी पाया गया है। प्लास्टिक से बने झंडे कागज से बने झंडे की तरह बायोडिग्रेडेबल नहीं होते हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रीय झंडा संहिता-2002 का पालन करते हुए महत्वपूर्ण अवसरों पर प्लास्टिक से बने झंडे का प्रयोग नहीं किया जाए।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...