15 लाख घरों को बिजली देगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट

भारत सोलर पावर की दुनिया में महाशक्ति बन कर उभर रहा है। आपको बता दें तमिलनाडु में भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट बना लिया है। इस सोलर प्लांट की कुल क्षमता 648 मेगावाट है। और करीब 10Sq किलोमीटर में फैला है। इस पावर प्लांट को अदानी समूह द्वारा फंड किया है। इसे सब-स्टेशन के माध्यम से ग्रिड से जोड़ा गया है।
5 हजार एकड़ में बने इस पावर प्लांट में को बनाने में कुल 4,550 करोड़ का खर्च आया। अदानी समूह ने इस प्लांट की स्थापना के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों से मशीन और चीजें मंगाई हैं। इस प्लांट के निर्माण में कुल 8 महीने का समय लगा। इस प्लांट को बनाने में प्रतिदिन लगभग 8,500 लोगों ने दिन-रात काम किया। इस प्लांट में कुल 3.8 लाख फाउंडेशन, 25 लाख सोलर मॉड्यूल, 27,000 मीटर का स्ट्रक्चर, 576 इनवर्टर, 154 ट्रांसफॉर्मर और 6,000 किलोमीटर तार लगे हैं।
विश्व पटल पर भारत की बढ़ी साख
दुनिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट के बनने के बाद अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने कहा कि ऐसी क्षमता का प्लांट देश को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा उत्पादन में सक्षम बनाने के साथ-साथ वैश्विक साख बनाने में भी मदद करेगा।
इस सोलर पावर प्लांट की खासियत
1) क्षमता- 648 मेगावाट
2) खर्च- 4,550 करोड़
3) निर्माण में समय- 8 महीने
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
