पद्म पुरस्कारों का ऐलान, कोहली, दीपा, साक्षी को मिला पद्म श्री

आपको बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी इस साल देश के दूसरा सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। यह सम्मान पाने वालों में दिग्गज गायक केजी येसुदास, जम्मू-कश्मीर के दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत), लोकसभा के पूर्व स्पीकर पीए संगमा (मरणोपरांत) भी शामिल हैं।
विराट कोहली पद्म श्री से सम्मानित
दूसरी ओर 2016 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान विराट कोहली को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा कर्मकार, डिस्कस थ्रो के लिए विकास गौड़ा और हॉकी के लिए पीआर श्रीजेश को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। बता दें की इस साल भारत रत्न किसी को नहीं दिया जाएगा। भारत रत्न उस इंसान को दिया जाता है जिसने मानवता के लिए किसी भी क्षेत्र में अभूतपूर्व और अप्रत्याशित सेवा का भाव दिखाया हो।
इस वर्ष पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए गए कुल 89 लोगों में से 19 महिलाएं हैं, पांच हस्तियां ‘विदेशी’, ‘अप्रवासी’ भारतीय’ तथा ‘भारतीय मूल’ वर्गों से हैं, तथा छह हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है।
पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
