यूपी पुलिस का कारनामा, 72 घंटे में 27 लापता लड़कियों को ढूंढ निकाला

उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली और उसके रवैये पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। लेकिन जब से राज्य में योगी आदित्यानाथ की सरकार बनी है, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। बात अगर पुलिस विभाग की करें तो बीते दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है कि आपको यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गर्व होने लगेगा।
रातों रात ढूंढी 27 लापता लड़कियां
शाहजहांपुर में शीर्ष अधिकारी से एक सख्त निर्देश मिला और रातोंरात शाहजहांपुर पुलिस ने दर्जनों लापता लड़कियों को ढूंढ निकाला। एसपी सिटी केबी सिंह ने इलाके के दर्जनों पुलिसवालों को अलग-अलग थानाक्षेत्रों से गायब हुईं 39 लड़कियों के पेंडिंग मामलों को निपटाने को लेकर चेतावनी दी और नतीजा यह रहा कि कुछ घंटों में 27 लड़कियां खोज निकाली गईं।
12 की तलाश जारी
महज 72 घंटों में 27 लड़कियों को ढूंढ निकाला गया और अन्य 12 की तलाश अभी जारी है। इस इलाके में पुलिसवालों के लिए 'करो या मरो' का सख्त संदेश है। काम में कोताही के कारण 8 सब इंस्पेक्टरों का पहले ही पुलिस लाइन्स में तबादला किया जा चुका है और समान रैंक के 24 अन्य को 48 घंटों के भीतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है।
39 मामले केवल शाहजहांपुर में पेंडिंग थे
शाहजहांपुर इलाके में धारा 363 (किडनैपिंग) और 366 (किडनैपिंग, शादी के लिए मजबूर किए जाने) के तहत 39 मामले पेंडिंग पड़े थे। लड़कियों के परिजन बार-बार उन्हें खोज निकालने के लिए शिकायतें लेकर आते थे। इनमें से ज्यादातर मामले 2016 से पेंडिंग पड़े थे, इनमें एक नाबालिग लड़की का भी मामला था, जो 2015 से पेंडिंग है। केबी सिंह से चेतावनी मिलने के बाद नाबालिग लड़की की तलाश तेज कर दी गई और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। मामला रोजा थानाक्षेत्र का था।
पुलिसवालों को दी गई पूरी छूट
पुलिस ने आसपास से ही नहीं, बल्कि दूर के इलाकों से भी लड़कियों को खोज निकाला। दो लड़कियों को यहां से 30 किमी की दूरी से बचाया गया, तीन को 55 किमी दूर कालन से बरामद किया गया। वहीं, एक लड़की को चंडीगढ़ से वापस लाया गया और दो को इलाहाबाद से। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिसवालों पर पूरी छूट दी गई थी। उन्हें कहा गया था कि जल्द से जल्द इन लड़कियों को खोजकर इनके घरवालों तक पहुंचाया जाए।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
