सीएम योगी आज अयोध्या में करेंगे भगवान राम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज को अयोध्या जाएंगे और भगवान राम की काष्ठ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह में शिरकत करने के लिए जाएंगे। इसी दौरान वहां पर सीएम योगी कर्नाटक से लाई गई कोदंब राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस 7 फीट की प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। भगवान राम की प्रतिमा को अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। इस मूर्ति को कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदा गया है। भगवान राम की यह प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक है और इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने गो-संरक्षण के लिए दिए 600 करोड़ का बजट किया जारी
तीन साल में बनकर तैयार हुई प्रतिमा
भगवान राम की जिस प्रतिमा का आज सीएम योगी अनावरण करेंगे, उसे बनाने में तीन साल से अधिक का समय लगा है। इस प्रतिमा को बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि ये विशेष प्रकार की आदमकद की प्रतिमा हैं। बता दें इस समय अयोध्या में साधू-संतों और अन्य लोग भगवान राम के मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आज इस काष्ठ की प्रतिमा का अनावरण करके योगी आदित्यनाथ एक खास संदेश देने जा रहे हैं। बता दें इससे पहले योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाने का ऐलान कर चुकी है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए काम भी शुरू हो चुका है।
ये भी पढ़ें: पेड़ों ने बचाई बस में सवार 70 लोगों की जान
भगवान राम की 151 मीटर की प्रतिमा होगी और उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र बनेगा और नीचे 50 मीटर ऊंचा बेस बनेगा। यही नहीं भगवान राम की जन्मस्थली पर राम कथा का म्यूजियम, लाइब्रेरी, राम जन्मभूमि मंदिर का इतिहास दर्शाने वाली सामग्री व देश विदेश की राम लीलाओं से जुड़े दुर्लभ चित्र लगाए जाएंगे। इस मुद्दे पर बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी का कहना है कि भगवान राम की काष्ठ प्रतिमा का अनावरण करना अपने आप में स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने जो कर दिखाया, वैसा किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। उन्होंने जल्द ही राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का मामला सुलझने की उम्मीद जताई।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...