उत्तर प्रदेश में किसानों का सरकार फिर माफ करेगी कर्ज!

कर्जमाफी की घोषणा करके यूपी की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही करिश्मा करने की तैयारी में है। किसानों को लुभाने के लिए यूपी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला ले सकती है। यूपी सरकार एक बार फिर से किसानों की कर्जमाफी कर सकती है। सरकार ने किसानों को राहत देने की तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर सर्वे करा रही है। इस सर्वे में उन किसानों की पहचान की जा रही है, जिन्हें पिछली बार कर्जमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। ऐसे लोगों को सरकार लोकसभा चुनाव से पहले राहत देने की तैयारी में है।
काफी किसानों को नहीं मिला लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कराएं गए सर्वे में पाया गया कि बहुत से किसानों को आंशिक लाभ ही मिला है। यही नहीं कई किसान तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कर्जमाफी का लाभ नहीं उठा पाए थे। अब सरकार ऐसे लोगों लाभ देने की तैयारी में है। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को लुभावने की कोशिश में इसे बड़ी कवायद के तौर पर देखा जाएगा। बता दें कि यूपी सरकार ने 17वीं विधानसभा के चुनावों के दौरान किसानों का कर्जमाफी करने की घोषणा की थी। यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ कर दिया गया था। सरकार को इसके लिए 32 करोड़ रुपये का बजट देना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण की कैबिनेट ने दी मंजूरी
सरकार की राह तय करते किसान
देश में सत्ता का रास्ता किसानों के वोटों से ही तय होता है। सरकारें अगर किसानों के फायदे की बात नहीं करती हैं तो फिर सरकार को नुकसान उठाना भी पड़ता है। यूपी में सरकार बनते ही बीजेपी ने किसानों का कर्जामाफी कर दिया था। इसके अलावा अन्य राज्यों में किसानों का कर्ज नहीं माफ किया गया था। इसका खामिजाया बीजेपी को भुगतना भी पड़ा। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस ने किसानों का कर्जमाफी करने की घोषणा की और आखिरकार सभी राज्यों में उसकी सरकार भी बनी। कर्नाटक में भी सरकार किसानों का कर्जमाफी की घोषणा को लेकर ही बनी थी।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
