यूपी पुलिस ने शोहदों के लिए सोशल मीडिया पर जारी किया ये खास मैसेज

सोशल मीडिया व तकनीक के दौर में सबकुछ बड़ी जल्दी वायरल होता है। देश की राज्य सरकारें,अफसर व पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से जुड़ने के लिए इस माध्यम को अपना लिया है। यूपी पुलिस ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती है इसके जरिए ट्विटर पर लोगों की शिकायतें लेकर उनका समाधान किया जाता है। मगर यूपी पुलिस और मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल शिकायतें लेने के साथ ही चुटीले अंदाज में किए गए गंभीर ट्वीट्स के लिए भी जाने जाते हैं।
ऐसा ही कुछ ट्वीट यूपी पुलिस के हैंडल से रविवार को किया गया। ट्वीट में सोनम कपूर और धनुष अभिनीत फिल्म रांझणा के एक सीन को दिखाया गया है। जिसके साथ लिखा है, 'किसी लड़की का पीछा करना फिल्म में अच्छा लग सकता है, मगर असल जीवन में यह अपराध है।'
ट्वीट के साथ में पुलिस ने लिखा, 'छेड़खानी करने वाले ध्यान रखें, अगर उन्होंने लड़कियों को परेशान किया तो यूपी पुलिस उनके लिए 'रांझणा' बन जाएगी। हम उनका पीछा करेंगे और कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे। हमें उम्मीद है कि आप अपने जीवन की कहानी ऐसी नहीं बनाना चाहेंगे, इसलिए सुधर जाएं।'
फिल्म 'रांझणा' में धनुष को एक ऐसे आम लड़के के तौर पर दिखाया गया है, जो फिल्म की हिरोइन (सोनम कपूर) को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह लड़की का पीछा करता है, लड़की के सामने अपने हाथ की नस तक काट लेता है, जिससे लड़की उससे प्यार करने लगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
