केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज, उन्नति विधान जन घोषणापत्र पर कह दी इतनी बड़ी बात

बुधवार को लखनऊ हरजतगंज स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी के संकल्प पत्र जारी होने के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता किया। बता दें, मंगलवार को बीजेपी ने अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। इस प्रेस वार्ता में अनुराग ठाकुर ने मीडिया में बीजेपी के संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं पर बात करते हुए कहा कि ‘’2017 में जो हमने संकल्प लिया था, उसे भाजपा ने पूरा करके दिखाया है। और इस बार फिर करके दिखाएगी।’’
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘’जो अपने पोस्टर गर्ल को नहीं बचा पाई वह अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को कैसे पूरा करके दिखाएगी।‘’
उन्होंने आगे कहा ‘’कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त होकर आज यूपी की युवा पीढ़ी कांग्रेस को छोड़ कर जा रही है। हमने 2017 में जो लोक कल्याण संकल्प पत्र लाया था, उसमें भी हमने कहा था की उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। हमने उस दिशा में काम किया। महिलाओं की सुरक्षा की बात की थी हमने इसके लिए भी काम किया। हमने पिछले 5 सालों में तीन करोड़ रोजगार स्वरोजगार देने का भी काम किया, हमने जो कहा वह करके दिखाया है| भाजपा ने करके दिखाया है, भाजपा फिर करके दिखाएगी।’’
अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पार्टीयों पर हमला करते हुए कहा कि ‘’सपा बसपा के शासनकाल में तो वातावरण ही ऐसा था कि महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती थी। जहां दंगे होते थे वहां शिक्षा की बात कैसे हो सकती थी। सुरक्षा हमने दी तब जाकर शिक्षा का सुधार हो पाया है।’’
ममता पर हमलावार रहे अनुराग ठाकुर ने कहा ‘’ यह वही ममता बनर्जी है जिन्होंने बंगाल में चुनाव के समय यूपी के लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पश्चिम बंगाल से आने वाले दंगाई और उत्तर प्रदेश के पुराने दंगाइयों का साथ, उत्तर प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी सूनी हो रही है अपने ही उन्हें छोड़कर जा रहे हैं।‘’
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
