
उत्तर प्रदेश में ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी है। यूपी के कई हिस्सों में बीते दिन हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, माथुर में कल दिन भर बारिश होती रही। जिसके कारण लोग अपने घरों में ही बैठे रहे। आज यूपी के 44 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। नए साल के आते-आते ठंड अपना अंदाज दिखाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शनिवार को भी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना जताई गई है। जबकि पूर्वी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा। आज सुबह तड़के से ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल में छाए हुए हैं और बूंदाबांदी के आसार है। आगरा, मथुरा में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। आज भी यहां मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
रविवार और सोमवार को एक बार फिर मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं लेकिन इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिमी यूपी को छोड़कर अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत कबीर नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाकों में कई जगहों पर बारिश और मेघगर्जन गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है।
आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, कांशीरामनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा. गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान हैं।

