एनसीईआरटी किताबों में शामिल किया जाएगा बच्चों के लिए ये खास चैप्टर

लगातार बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए बाल विकास मंत्रालय ने नई पहल की है। अब स्कूली बच्चे एनसीईआरटी किताबों के पहले पन्ने पर पॉक्सो एक्ट के बारे में पढ़ सकेंगे।
नये सत्र से इन किताबों के माध्यम से गुड टच बैड टच व चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी मिलेगी। यह पहल केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने की है। दरअसल, उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से किताबों में पोक्सो को शामिल करने की मांग की थी। एनसीईआरटी की छठीं से बारहवीं तक की सभी किताबों के पहले पन्ने पर पोक्सो ई बॉक्स की जानकारी दी गई है।
इस पन्ने पर रात दिन चलने वाली 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन समेत पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें विस्तार से बताया गया है कि शारीरिक शोषण होने पर छात्र किस प्रकार मदद, शिकायत ले सकते हैं। वहीं, शिक्षकों समेत अभिभावकों को भी ई-पोक्सो पर कैसे शिकायत करें कि जानकारी दी जाएगी। बता दें कि करीब पंद्रह लाख स्कूलों में 26 करोड़ छात्रों को इन पुस्तकों से शारीरिक शोषण के बारे में समझने का मौका मिलेगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
