अयोध्या में रामलला की बनेगी इतने फीट की मूर्ति, इतने करोड़ रुपये होंगे खर्च
यूपी सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही है। अब सरकार यूपी में भगवान राम की विशाल मूर्ति बनाने जा रही है। यहां पर सरयू नदी के किनारे विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी। यहां पर भगवान राम की लगने वाली मूर्ति की लंबाई 251 फीट होगी। मूर्ति लगाए जाने का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में लिया गया है। भगवान राम की लगने वाली मूर्ति के आसपास के डिजाइन पर भी चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने गो-संरक्षण के लिए दिए 600 करोड़ का बजट किया जारी
सबसे खास बात यह होगी कि भगवान राम की मूर्ति यहां पर सरयू नदी के किनारे लगभग 100 एकड़ में लगाई जाएगी और पूरे इलाके का कायाकल्प भी किया जाएगा। यहां पर भगवान राम की लगने वाली मूर्ति पर प्रोजेक्ट के तहत करीब 2500 करोड़ रुपए होंगे। इससे तीन फेज में खर्च किया जाएगा। पहले पेज में 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को तकनीकि सहायता के माध्यम से गुजरात सरकार के साथ एमओयू साइन किया है।
भगवान राम की मूर्ति में यह होगा खास
भगवान राम की यहां पर लगने वाली मूर्ति अयोध्या में सरयू नदी के किनारे लगभग 100 एकड़ में लगेगी। भगवान राम की मूर्ति के साथ ही यहां पर 20 मीटर का ऊंचा चक्र भी बनाया जाएगा, इसके अलावा मूर्ति के नीचे करीब 50 मीटर का बेस होगा। यही नहीं भगवान श्रीराम के हाथ में धनुष, तीसर और तरकश भी खास तरीके से और बढ़ा बनाया जाएगा। यही नहीं भगवान राम का यहां पर बनने वाला म्यूजियम भी 50 मीटर ऊंचे बेस/पेडेस्टल के नीचे ही भव्य व आधुनिक म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी हुई चीजों को रखा जाएगा। इसके अलावा यहां पर म्यूजियम में अयोध्या का इतिहास और इक्ष्वाकु वंश के राजा मनु से लेकर भगवान श्रीराम जन्मभूमि तक का इतिहास भी लिखा जाएगा। इस म्यूजिमय को आधुनिक तकनीक से बनाया गया है और इसके माध्यम सेम्यूजियम में भगवान विष्णु के सभी अवतारों को भी दिखाया जाएगा। राम मूर्ति के साथ ही यहां पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मूर्ति के साथ ही साथ सरयू रिवरफ्रंट भी बनाया जाएगा। इसके लिए सीएम योगी की अध्यक्षता ट्रस्ट का भी गठन किया जाएगा।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...