कॉन्ट्रैक्ट जॉब करने वालों को सरकार का तोहफा, नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेगीं अब सारी सुविधाएं

कॉन्ट्रैक्ट जॉब करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। केन्द्र सरकार ने कर्मचारी भर्ती के नियमों में एक बड़ा बदलाव करके कॉन्ट्रैक्ट जॉब करने वालों को तोहफा दिया है। सरकार ने निश्चित अवधि की नियुक्ति की सुविधा सभी सेक्टर के लिए शुरू कर दी है। ये सुविधा पहले सिर्फ वस्त्र उद्योग तक सीमित थी लेकिन अब अन्य क्षेत्रों के कर्मचारी भी इसका फायदा उठा पाएंगें।
सरकार ने अपने इस कदम से न सिर्फ देश में व्यापार की सुगमता को बढ़ाने का काम किया है, बल्कि इससे कंपनियों के लिए भी कर्मचारियों की भर्ती करना आसान होगा। श्रम मंत्रालय ने इस बदलाव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने फरवरी महीने में बजट भाषण में इस बदलाव की घोषणा की थी। इस सुविधा को सभी क्षेत्रों के लिए शुरू करने का सीधा फायदा कॉन्ट्रैक्ट जॉब्स के कर्मचारियों को मिलेगी। इसके लागू हो जाने के बाद जो भी कर्मचारी इसके तहत भर्ती किए जाएंगे, उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह ही हर सुविधा मिलेगी।
इसका मतलब यह है कि जिस तरह नियमित कर्मचारियों को अलग-अलग कानून के तहत कई अधिकार मिलते हैं। इसमें निश्चित वेतन, नौकरी से निकालने से पहले इसकी सूचना देना समेत अन्य कई चीजें शामिल हैं। इस सुविधा के आने के बाद इसका फायदा नियमित कर्मचारियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट जॉब्स करने वाले लोगों को भी मिलेगा। इसके साथ ही श्रम मंत्रालय ने कहा है कि जो भी कर्मचारी अस्थाई हैं, उन्हें नौकरी से निकालने से पहले इसकी सूचना देना अनिवार्य नहीं है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
