योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम, अधिकारी करेंगे धान, गन्ना क्रय केंद्र व गौआश्रयों की निगरानी

उत्तर प्रदेश में सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों को एक नई जिम्मेदारी है। अब ये अधिकारी धान, गन्ना क्रय केंद्रो व गोआश्रय स्थलों की निगरानी करेंगे और इसकी रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह किसानों के हित में योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण कदम है।
इसके साथ ही ये अफसर धान क्रय केंद्र, गन्ना खरीद केंद्र और गोआश्रय से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करेंगे। अगर यहां किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो इसमें अफसरों की जवाबदेही होगी।
दरअसल, धान व गन्ना क्रय केंद्रों में किसानों के साथ अभद्रता के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करें और किसानों की दिक्कतें दूर करें।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
मेरी कहानी
अन्य खबरें
Loading next News...
