500 और 1000 के नोट बंद, हर सवाल का जवाब है यहां...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के एक फैसले में मंगलवार 8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए हैं। इनके बदले अब 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। नए नोट बदलने के लिए बैंकों के काम के घंटे और काउंटर्स भी बढ़ाए जाएंगे।
हम यहां आपको उन सभी सवालों के जवाब बताएंगे जो मोदी सरकार के इस फैसले के बाद आपके मन में उठ रहे हैं...
सवाल: कहां बदलें नोट?
जवाब: 500 और 1000 के नोट आप बैंक और पोस्ट ऑफिस में बदल सकते हैं।
सवाल: कब तक बदल सकते हैं?
जवाब: 10 नंवबर से 30 दिसंबर तक। लेकिन साथ में पहचान पत्र लाना होगा।
सवाल: इसके बाद भी रहेगा नोट बदलने का मौका?
जवाब: घोषणा पत्र के साथ ये नोट 31 मार्च 2017 तक जमा आरबीआई में जमा करा सकते हैं।
सवाल: एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
जवाब: 10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
सवाल: नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते है?जवाब: 10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
सवाल: क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
जवाब: नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।
सवाल: क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
जवाब: हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पैट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।
सवाल: कैसा दिखता है 500 रुपए का नया नोट?
जवाब: 500 रुपए के पुराने नोट के बदले सरकार ग्रीन कलर का 500 रुपए का नोट जारी करेगी। 500 रुपए के नए नोट महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स कहलाएंगे। साइज में पहले से छोटा होगा। पीछे की तरफ लाल किले की तस्वीर होगी।

सवाल: कैसा होगा 2000 रुपए का नया नोट?
जवाब: 2000 रुपए का नया नोट पिंक यानी गुलाबी कलर का होगा। पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर होगी। यह देश के साइंटिफिक अचीवमेंट को बयां करेगी। इसका साइज भी छोटा होगा। स्वच्छ भारत अभियान का संदेश होगा।

सवाल: 500 और 1000 के कितने नोट मार्केट में हैं?
जवाब: केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद 500 रुपए के 1650 करोड़ (16.5 बिलियन) नोट वापस लिए जाएंगे। वहीं, 1000 के 670 करोड़ ( 6.7 बिलियन) नोट इस वक्त मार्केट में हैं। इन्हें भी वापस लिया जाएगा।
सवाल: क्या कहा आरबीआई ने?
जवाब: आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि जल्दी ही नए नोट मार्केट में लाने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाएंगे। आरबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में कंट्रोल रूम बना रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल: सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद क्यों किए?
जवाब: सरकार करप्शन और ब्लैकमनी पर अंकुश लगाना चाहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा था। जाली नोट की खपत को रोका जा सकेगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
