इस मैरिड IAS-IPS कपल के लिए PM मोदी ने बदले सिविल सेवा के नियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशासनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप करते हुए एक बड़ा फैसला किया है। अब अगर कोई IAS या IPS एक दूसरे से शादी करता है तो पति-पत्नी दोनों को एक कैडर मिल जाएगा।
प्रधानमंत्री ने खुद पहल कर कार्मिक मंत्रालय से सिविल सेवा में बदलाव कराया है। यह नियम प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत आने वाले सभी पदों पर लागू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके अलावा सिविल सेवा परीक्षा के नियम-2 में बदलाव कराया है। इसके तहत मुख्य परीक्षा का फार्म भरते समय ही उम्मीदवारों को कैडर की पसंद भी बतानी होगी। अभी कैडर का अवंटन सरकार की तरफ से किया जाता है जिसमें मेरिट ही मुख्य आधार होती है। इसके परिणामस्वरूप केरल के छात्र को पंजाब का कैडर मिल जाता है।
नए नियम के तहत छात्र अपनी पसंद के कैडर भरेंगे और उसी के अनुसार उन्हें कैडर देने की कोशिश की जाएगी। जो युवक अपने राज्य में सेवा देना चाहेंगे उन्हें आसानी से उनका होम कैडर मिल सकता है। हालांकि इसमें काफी कुछ मांगे गए कैडर में रिक्तियों पर भी निर्भर करेगा।
इस घटना पर लिया संज्ञान
दरअसल दिल्ली की रहने वाली निशा और तमिलनाडु के IAS पी. पार्थिबन ने 2012 में शादी की थी। निशा तमिलनाडु में पोस्टेड हैं जबकि उनके पति को AGMUT कैडर मिला है, जिससे उनकी पोस्टिंग दिल्ली यया यूनियन टैरिटेरी में ही हो सकते है। फिलहाल निशा के पति पुडुचेरी में पोस्टेड हैं।
अभी तक के नियम के मुताबिक अगर पति-पत्नी दोनों सिविल सेवा में हैं तो सरकार दोनों को साथ रहने के लिए किसी एक का ट्रांसफर कर दिया जाएगा, लेकिन नियम ये भी है कि ऑफिसर्स को उनका होम स्टेट नहीं मिलेगा। इस कपल ने मैरिज के बेस पर कैडर ट्रांसफर करने के लिए अप्लाई किया था। जिसके बाद ये मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
