यूपी में डबल के बाद अब चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, जानिए रक्षामंत्री ने क्या कहा

पांच राज्यों में चल रहा विधानसभा चुनाव अब समाप्ति को ओर बढ़ रहा है। अब केवल दो चरणों का मतदान बाकी है। इसे ध्यान में रखते हुए और 10 मार्च को अपना परचम लहराने के लिए सारी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रही हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आजमगढ़, लालगंज और बलिया के बैरिया में चुनाव प्रचार के पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब उत्तर प्रदेश में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी।
क्या है ट्रिपल इंजन की सरकार
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यूपी की सरकार में नरेंद्र मोदी का विजन होगा, योगी आदित्यनाथ का मिशन होगा और जनता का पार्टीसिपेशन होगा। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत है। यहां अब सिर्फ गोली नहीं बल्कि गोला बनने लगा है। ब्रम्होस मिसाइल से लेकर लड़ाकू विमान तक बनाए जा रहे हैं।
भारत हथियार बेचने वाले देशों में शामिल होगा
देश के रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया के देशों से हथियार खरीदेगा नहीं बल्कि हथियार बेचने वाले देशों में शामिल होगा। पहले सरकार में खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला, यमुना रिवर फ्रंट घोटाला होता था, गुंडे माफियाओं की चलती थी। अब प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि माफियाओं को पता है कि अब योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल जाएगा।
मोदी हैं सच्चे समाजवादी
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार अपराधियों के सहयोग से नहीं, जनता के सहयोग से चलाई जाती है। जनता को भय और भूख से आजादी नहीं दिलाने वाला समाजवादी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
