अब खराब नहीं होंगे नोट, RBI को मिली प्लास्टिक के नोट छापने की मंजूरी

पिछले साल नोटबंदी के बाद 2000 और 500 के नोटों बाजार में आए। अब नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय मुद्रा को लेकर एक नये प्रयोग को अनुमति दे दी है। अब भारत में जल्द ही प्लास्टिक के नोट भी आपको देखने को मिलेंगे।
प्लास्टिक के होंगे 10 रुपये के नोट
आपको बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 रुपये मूल्य के प्लास्टिक नोट छापने के परीक्षण के लिए अधिकृत किया गया है। ये नोट लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
सरकार की मंजूरी
वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जबाव में कहा, 'प्लास्टिक के सब्सट्रेट की सरकारी खरीद और 10 रुपये के प्लास्टिक के नोट की छपाई की मंजूरी आरबीआई को दे दी गई है।' सब्सट्रेट उस अंतर्निहित पदार्थ या परत को कहते हैं, जिस पर नोट की छपाई होती है। सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही इसकी छपाई शुरू हो जाएगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्लास्टिक के नोटों का देश के पांच स्थानों पर परीक्षण करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि इन नोटों की उम्र कपास के सब्सट्रेट आधारित बैंक नोटों की अपेक्षा अधिक होगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
