हरदोई में 6,112 निर्माण श्रमिकों को मंत्री ने वितरित किया हितलाभ प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को हरदोई के श्रमिकों के लिए सरकार की तरफ से खजाना खोल दिया। सरकार की तरफ से हरदोई में 6,112 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 02 करोड़ 56 लाख 13 हजार रुपये की धनराशि के हित लाभ प्रमाण पत्र वितरित किये गए। संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को 100 साइकिल भी वितरित की गई। श्रम मंत्री ने हरदोई के आईटीआई परिसर में श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अन्तर्गत मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न श्रमिक हितकारी योजनाओं से हजारों श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्रम मंत्री ने श्रम विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों से अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने पंजीकरण व नवीनीकरण को मार्च, 2021 तक पूर्णतया निःशुल्क कर दिया है। पहले इसके लिए पंजीकरण व नवीनीकरण हेतु 20 रुपये शुल्क देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सभी 40 प्रकार के निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण जन सुविधा केन्द्रों पर या फिर स्वयं यूपीबीओसीडब्ल्यूडाटइन पर लॉगिन कर कर सकता है। उन्होंने कहा कि जन सुविधा केन्द्रों पर पंजीकरण हेतु खर्च की गयी धनराशि की रसीद प्राप्त कर इसे सुरक्षित रखें। इस पैसे की बाद में भरपाई की जायेगी।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि मजदूर के बच्चे अब मजदूर न बनें। इसके लिए उन्होंने नारा दिया श्रमिक के बच्चों पढ़ो और आगे बढ़ो। श्रम मंत्री ने हरदोई जिले के विभागीय अधिकारियों के कार्यों के प्रति लापरवाही व योजनाओं का लाभ देने में शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस जनपद में 02 लाख श्रमिकों का पंजीकरण होना चाहिए। वहां महज सात हजार पंजीकरण हुए हैं। यह दर्शाता है कि अधिकारी श्रमिकों के प्रति गम्भीर नहीं हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी पंजीयन के लिए अभियान चलाएं, पंजीकरण कैम्प लगाएं, योजनाओं का लाभ गांव-देहातों तक ले जाने का प्रयास करें।
यूपी में 80 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण पूरा, 62 पर काम जारी
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...