मध्य प्रदेश सरकार की पहल, 12 घंटे में 6.6 करोड़ पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड

भारत ने पेरिस जलवायु सम्मेलन में 2030 तक अपने वन क्षेत्र को 9.5 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य घोषित किया था। भारत सरकार ने इसके लिए 6.2 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।
नया कीर्तिमान स्थापित किया
इसी क्रम में मध्य प्रदेश में लोगों ने महज 12 घंटे के समय में 6.6 करोड़ पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पौधा लगाने के मामले में यह अब उत्तर प्रदेश को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं, इसने ऐसा करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है।
15 लाख लोगों ने हिस्सा लिया
आपको बता दें, बीते रविवार को महज 12 घंटे के भीतर 6,6 7,50,000 पेड़ लगाए गए। इस अभियान में छात्रों और सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लगभग 15 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश की सरकार ने इसके लिए नर्मदा घाटी के 24 जिलों का चुनाव किया था। पेड़ लगाकर विषय जनमानस को सन्देश देने की कोशिश की गई। इससे पहले जुलाई 2016 में उत्तर प्रदेश ने 24 घंटे के भीतर पांच करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।
सीएम शिवराज ने की सराहना
मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण में शामिल होकर हम सभी जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को बचाने में सहयोग कर रहे हैं। पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा कर रही है, लेकिन मध्य प्रदेश ने इसके लिए ठोस कदम उठाया है।’
मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों भी में इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। केरल और महाराष्ट्र भी ऐसे अभियान चला चुके हैं। वृक्षारोपण अभियान से राष्ट्रीय स्तर पर हरित क्षेत्र को बढ़ाने की केंद्र सरकार की मुहिम के बारे में लोगों को जागरूक बनाने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
