दिल्ली सरकार का तोहफा, सभी मेडिकल टेस्ट और 30 तरह की सर्जरी मुफ्त

दिल्ली में रहनेवालों के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ी योजना का ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार ने बीमार लोगों के लिए दिल्ली में महंगे मेडिकल टेस्ट को मुफ्त कर दिया है।
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपका मुफ्त टेस्ट हो सकता है। MRI, CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड, EEG, TMT जैसे टेस्ट मुफ्त होंगे। दिल्ली सरकार के कुल 30 अस्पताल हैं, जहां आप इलाज के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको पॉलीक्लिनिक रेफर किया गया है तो आप दिल्ली के 23 पॉलीक्लिनिक भी जा सकते हैं। अगर अस्पताल और पॉलिक्लिनिक आपको टेस्ट के लिए कहते हैं तो दिल्ली सरकार द्वारा तय किए गए 21 लैब में आप मुफ्त टेस्ट करा सकते हैं।
दरअसल दिल्ली सरकार ने 1 दिसंबर 2016 को ये योजना शुरू की थी, इसको जब इसका रिव्यू किया गया तो इनकम सर्टिफिकेट की दिक्कत आयी। ऐसे में अब टेस्ट मुफ्त करने का फैसला लिया गया। पहले मुफ्त टेस्ट के लिए कुछ शर्तें थीं, पहले नियम था कि तीन साल से दिल्ली में रहना जरूरी था। इसके साथ ही पारिवारिक आय 3 लाख तक होना अनिवार्य था, जो अब नहीं है।
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अगर आपको ऑपरेशन की डेट 30 दिन से ज्यादा मिलती है तो ऐसे कुल 41 अस्पताल तय किए गए हैं जिनमें मरीज अपना ऑपरेशन करा सकता है। माना जा रहा है, केजरीवाल सरकार के इस कदम से उन्हें इस साल अप्रैल में होनेवाले एमसीडी चुनाव में बड़ा फायदा दिला सकता है।
30 सर्जरी होगी फ्री
इसके तहत 41 प्राइवेट अस्पतालों से टाई अप किया जाएगा और 30 सर्जरी ऐसी होंगी, जो फ्री में होंगी। इसका फायदा सरकारी अस्पतालों से सर्जरी के लिए रेफर किए गए मरीज उठा सकेंगे। इन सर्जरी का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, इसके तहत सर्जरी से पहले के कंसलटेशन, सर्जरी, दवाएं, भोजन और अस्पताल में रुकने का खर्च उठाया जाएगा। सर्जरी के एक माह बाद तक के खर्च भी इसमें शामिल होंगे।
ये सर्जरी होंगी फ्री
1- Laparoscopic cholecystectomy
2- Thyroid surgery
3- Haemorrhoidectomy
4- Stapled Haemorrhoidectomy
5- Haemorrhoidectomy + Fissurectomy
6- Fissurectomy
7- Fistula High End
8- Fistula Low End
9- Appendectomy (Laparoscopic)
10- Excision of Pilonidal Sinus With Flap Cover
11- Excision of Pilonidal Sinus with Primary Closure
12- Thyroidectomy (Total/Subtotal)
13- Breast Lumpectomy
14- Cataract with IOL with Tension Rings
15- Mastoidectomy
16- Tonsillectomy
17- Tympanoplasty
18- Septoplasty
19- Nasal Polyps/Sinusitis (Fess) – Unilateral
20- Nasal Polyps/Sinusitis (Fess) – Bilateral
21- Cortical Mastoidectomy with Myringoplasty
22- Peritonsillar Abscess Drainage
23- Septoplasty + Turbinoplasty/Conchaplasty
24- Myringotomy with Grommet Insertion
25- CABG: Heart bypass
26- PCNL – Unilateral
27- PCNL – Bilateral
28- Cystoscopy (therapeutic)
29- Prostate (TURP)
30- Kidney stone removal
ये है अस्पतालों की सूची, जहां फ्री में सर्जरी होगी
1- Delhi Heart and Lung Institute, Panchkuian Road
2- Jeewan Nursing Home and Hospital, Pusa Road
3- Jeewan Mala Hospital, New Rohtak Road
4- Dr BL Kapur Memorial Hospital, Pusa Road
5- Tirath Ram Shah Charitable Hospital, Rajpur Road
6- Metro Hospital and Cancer Institute, Preet Vihar
7- Jeevan Anmol Hospital, Mayur Vuhar Phase I
8- Dharamashila Hospital and Research Centre, Vasundhara Enclave
9- Goyal Hospital and Urology Centre, Krishna Nagar
10- Deepak Memorial Hospital, Vikas MArg Ext II
11- Khandelwal Hospital and Urology Centre, East Krishna Nagar
12- Jain Hospital, Jagriti Enclave
13- Primus Superspeciality Hospital, Chanakya Puri
14- Indian Spinal Injury Centre, Vasant Kunj
15- Saroj Hospital and Heart Institute, Rohini
16- Bhagwati Hospital, Rohini
17- Max Superspeciality Hospital, Shalimar Bagh
18- Batra Hospital and Medical Research Centre, Tughlakabad Instt Area
19- Escorts Heart Institute and Research Centre, Okhla
20- National Heart Institute, East of Kailash
21- Metro Hospital and Heart Institute, Lajpat Nagar IV
22- Bansal Hospital, New Friends Colony
23- Visitech Eye Care, South Extn Part II
24- Dr Pattnaik’s Laser eye Institue, Lajpat Nagar III
25- Shroff Eye Centre, Kailash Colony
26- Rockland Hospital, Qutub Instt Area
27- Venu Eye Institute and Research Institute, Sheikh Sarai, Institutional Area Ph II
28- Max Smart Superspeciality Hospital, Saket
28- Max Multispeciality Centre, Panchsheel Park
30- Maharaja Agrasen Hospital, Punjabi Bagh
31- Mata Channan Devi Hospital, Janak Puri
32- Park Hospital, Chowkhandi
33- Sri Balaji Action Medical Institute, Pashchim Vihar
34- Action Cancer Hospital, Paschim Vihar
35- MGS Hospital, Punjabi Bagh
36- Dr Kapur’s The Healing Touch Eye Centre, Vikas Puri
37- RLKC Hospital Metro Heart Institute, Shadipur Depot
38- Bharti Eye Foundation, 1/3 East Patel Nagar
39- Panchasheel Hospital, Yamuna Vihar
40- PC Stone, East of Kailash
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
