कुम्भ मेला: मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागरारज के कुम्भ मेले में दूसरे शाही स्नान महापर्व मौनी अमावस्या पर सुबह तड़के ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार देर रात से ही संगम में लोगों ने शुभ मुहूर्त में डुबकी लगनी शुरू कर दी। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और धार्मिक प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।
तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
कुंभ मेला प्रशासन ने दावा किया कि दोपहर तीन बजे तक तीन करोड़ 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और धार्मिक प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए लोगों का रेला शुरू हो गया था। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।भीड़ को देखते हुए सरकार ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दूसरे शाही स्नान पर विदेशी श्रद्धालु भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- कुम्भ मेले में श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहा ओडीओपी का उत्पाद

सभी अखाड़ों ने किया शाही स्नान
कुम्भ मेले में दूसरे शाही स्नान में सभी अखाड़ों के संतों ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान प्रशासन की तरफ से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जा रही है। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और धार्मिक प्रयागराज कुंभ में आज मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए लोगों का रेला लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: कुम्भ का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC का धमाकेदार ऑफर भी जान लीजिए

उमड़ा जनसैलाब
मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद ही घंटा-घडिय़ाल के बीच स्नान दान का क्रम शुरू हो गया। त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी के लिए आस्था का जनसैलाब हिलोरे मारते दिखा। शहर से लेकर कुंभ मेला क्षेत्र तक की सभी सड़कें श्रद्धा पथ में तब्दील हैं। देश व दुनिया से आए संतों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों का ऐसा सागर उमड़ा कि लगभग 5.5 किमी परिधि में फैले संगम के सर्कुलेटिंग एरिया में तिल रखने भर की जगह नहीं बची।
यह भी पढ़ें : कुम्भ मेले में इस तरह 'पुण्य' कमा रहे कैदी, जानें कैसे हुआ संभव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कुंभ के प्रमुख स्नान मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और कुंभ में स्नान के लिए आये देश-विदेश के संत-महात्मा और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामना दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष मौनी अमावस्या विशिष्ट सुयोग के साथ संपन्न होने जा रही है। कुंभ के आयोजन में सूर्य और चंद्रमा मकर राशि में तथा बृहस्पति वृश्चिक राशि में तथा अमावस्या की तिथि सोमवार को पड़ रही है। ऐसी सोमवती अमावस्या का योग वर्षों बाद आया है।
यह भी पढ़ें:- कुंभ मेले का अनोखा बैंक जहां चलती है राम नाम की मुद्रा, ब्याज में मिलती है शांति
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
