कानपुर नगर निगम ने महिलाओं के लिए बनवाए पिंक टॉयलेट्स, हैं कई खासियत

महिलाएं जब घर से बाहर किसी काम से निकलती हैं तो उनके लिए सबसे बड़ी समस्या होती है बाज़ार या रास्ते में कहीं पब्लिक टॉयलेट्स का न होना लेकिन कानपुर नगर निगम ने इस महिला दिवस पर महिलाओं की इस समस्या को खत्म करने के लिए एक बहुत अच्छी पहल की है।
कानपुर नगर निगम में शहर में कई जगह खास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स बनवाए हैं। इन शौचालयों को केवल महिलाएं ही इस्तेमाल कर सकती हैं। ये टॉयलेट्स केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनवाए गए हैं। इस बात की जानकारी स्वच्छ भारत मिशन के आॅफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
कई तरह से खास हैं ये पिंक टॉयलेट्स
पिंक टॉयलेट बनाने की शुरुआत कानपुर के नवीन मार्केट से हुई। इन टॉयलेट्स में दस सीटे हैं। ये टॉयलेट्स दिखने में काफी खूबसूरत और साफ सुथरे हैं। इन टॉयलेट्स में ड्रेसिंग टेबल, हेयर ड्रायर, सैनिटरी नैपकिन की वेंडिग मशीन, बच्चों के लिए पालना व खिलौने सहित कई सुविधाएं हैं। एक खासियत यह भी होगी कि वह पूरी तरह से वातनूकलित होगा। पिंक टॉयलेट में केवल महिला कर्मचारी ही देखरेख करेंगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
