सोशल मीडिया से दूर हो रही हैं रेल यात्रियों की परेशानियां, आप भी लें लाभ

भारत में तकनीकी ने क्रांति कर दी है, खासकर सोशल मीडिया ने तो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सोशल मीडिया की इस सुविधा का जनता सरकारी विभागों से संवाद के रूप में खूब इस्तेमाल भी करने लगी है। खासकर रेलवे विभाग से आम नागरिकों से संवाद इस माध्यम से ज्याादा हो रहा है।
करीब 3000 शिकायतों का निपटारा हर दिन करता है रेलवे
आपको बता दें, रेल यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए रेल मंत्रालय का ट्विटर हैंडल @RailMinIndia काफी असरदार जरिया साबित हुआ है। रेलवे के इस आधिकारिक हैंडल के करीब 27 लाख फॉलोअर हैं और अब तक इस पर 3,78,000 ट्वीट हो चुके हैं। इस ट्विटर हैंडल के जरिये हर दिन आने वाली करीब 3000 शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है।
रेल मंत्रालय ने 2015 में इसके लिए एक टीम बनाई
रेलमंत्री सुरेश प्रभु के सराहनीय पहल पर रेल मंत्रालय ने वर्ष 2015 में एक टीम का गठन किया था, जो ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर मिलने वाली यात्रियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दूर करने की कोशिश करता है। यह कदम मुसाफिरों के लिए बड़ा सहारा बनकर उभरा है और इस पर उनकी शिकायतों और सवालों को आधे से चार घंटे के अंदर हल किया जाता है।
ट्विटर पर खुद रेलमंत्री की नजर
रेलमंत्री ने बताया कि ट्विटर एक मजबूत माध्यम साबित हुआ है। इससे हमें संतुष्टि होती है, जब हम मुसाफिरों के सफर को आसान बना पाते हैं। मैं खुद भी ट्विटर हैंडल पर नजर रखता हूं, इससे मुझे रेल सेवाओं के बारे में फीडबैक और सुधार करने में मदद मिलता है।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमारी टीम को रोजाना करीब 6500 ट्वीट मिलते हैं, जिनमें से करीब 3000 ट्वीट शिकायतों वाली होती हैं। हम नए ट्वीट पर तुरंत कदम उठाते हैं और हमारी टीम यात्रियों के वेरीफिकेशन के बाद शिकायतों का निपटारा करती है। इसके बाद अगली कार्रवाई के लिए हम उनके संदेश संबंधित विभाग को भेज देते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
