भारत कर रहा परमाणु ऊर्जा से लैस छह पनडुब्बियों का निर्माण

भारत ने परमाणु ऊर्जा संपन्न हमलावर पनडुब्बियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पनडुब्बियों के निर्माण के बाद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के सामने भारतीय नौसेना की हमलावर क्षमता और अधिक मजबूत होगी। देश की तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ा कदम है।
इस बाबत नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह खास परियोजना है। उन्होंने कहा कि जब भारत, आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के बीच बहुचर्चित गठबंधन होता है तो नौसेना हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगी जो महत्वपूर्ण समुद्री स्थलों पर भूमिका के लिए नौसेना की तैयारी को प्रदर्शित करेगा। पाकिस्तान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्वादर बंदरगाह पर चीन की उपस्थिति पर उन्होंने कहा कि यह भविष्य में भारत के लिए सुरक्षा चुनौती हो सकती है। बता दें कि एक दिन पहले ही नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने जानकारी दी है कि न्यूक्लियर पॉवर से लैस नौसेना की एकमात्र पनडुब्बी आईएनएस चक्र क्षतिग्रस्त हो गई है। आईएनएस चक्र को भारत ने 2012 में रूस से 10 साल की लीज पर लिया था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
