सरकार पर जनता के भरोसे के मामले में भारत नंबर-1

केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर भले ही सवाल उठते रहे हों पर एक आंकड़ा आपको चौंका देगा। जी हां! भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां के लोग अपनी सरकार पर सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं।
फोर्ब्स ने जारी की सूची
दुनिया की जानी-मानी मीडिया कंपनी और खास तौर पर अपनी पत्रिका की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर फोर्ब्स ने इस बीच दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फोर्ब्स ने कहा है कि भारत के 73 प्रतिशत लोगों का विश्वास वर्तमान सरकार में है। देश के लोगों का वर्तमान सरकार में विश्वास डिगा नहीं है। वे सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।
दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र अमेरिका 10वें नंबर पर
इस ट्वीट को देखने के बाद तो यही लगता है कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश इस मामले में भारत से कहीं पीछे हैं। भारत के बाद कनाडा इस मामले में दूसरे नंबर पर है फ्रांस जैसे देश कहीं अधिक पीछे हैं। इन सारे देशों में ग्रीस सबसे नीचे है।
देश के हित में है ये भरोसा
आपको बता दें, किसी भी देश के विकास के लिए सबसे जरूरी यह है कि उसके नागरिकों को अपनी सरकार पर भरोसा हो। मजबूत आर्थिक विकास, सरकार के फैसलों और टैक्स जैसी अहम व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के लिए यह भरोसा बेहद जरूरी होता है। सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को मापने का आम तरीका यही है कि लोग उसे कितना स्थिर और विश्वसनीय मानते हैं। इसके अलावा सरकार अपने नागरिकों को किसी भी रिस्क से बचाने में कितनी सक्षम है और जनसेवाओं को किस तरह से लागू कर पा रही है, यह भी महत्वपूर्ण होता है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
