IS के चंगुल से डॉक्टर समेत 6 भारतीयों को छुड़ाया गया, सुषमा ने की तारीफ

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर अपने काम को लेकर सजगता दिखाते हुए अपना फर्ज बखूबी निभाया है। आपको बता दें, लीबिया में एक डॉक्टर समेत 6 भारतीयों को आईएसआईएस ने बंधक बनाया था। भारत ने अब इन्हें छुड़ा लिया है।
इस बात की जानकारी खुद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी है। साथ ही, लीबिया में भारतीय मिशन के अफसरों की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि बंधकों में डॉ. राममूर्ति कोसानम भी हैं, जिन्हें गोली लगी थी।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया- 'लीबिया में बंधक बनाए गए सभी छह भारतीयों को रिहा करा लिया गया है। बंधकों में डॉ. राममूर्ति कोसानम भी थे, जिन्हें गोली लगी थी। उन्हें जल्द ही भारत लाया जा रहा है। सुषमा ने लीबिया में भारतीय मिशन की इस मामले में तारीफ की है।
कौन हैं डॉ कोसानम
आपको बता दें, 18 महीने पहले डॉ कोसानम को लीबिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने अगवा किया गया था। वह आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के रहने वाले हैं। कोसानम लीबिया के सिर्ते के एक हॉस्पिटल में फिजिशियन थे। आईएस के एक ग्रुप ने इंजीनियर सामल प्रवाश रंजन समेत नौ लोगों को 8 सितंबर, 2015 को उनके घर से अगवा कर लिया था। तभी से भारतीय अफसर इन सभी को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। कोसानम लीबिया में 1999 से रह रहे थे। लीबिया में भारतीय मिशन के अफसर भारतीय नागरिकों को सलाह देते रहे हैं कि वे यहां से चले जाएं।
आपको बता दें, पिछले साल वहां केरल के मूल निवासी एक आईटी प्रफेशनल को बंधक बनने पर छुड़ाया गया था। लीबिया में भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों को सलाह देता रहा है कि वहां के बिगड़ते हालात को देखते हुए वे वहां से हट जाएं। लीबिया के विभिन्न हिस्सों में आएदिन सशस्त्र संघर्ष होता रहा है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
