देश के 68वें गणतंत्र दिवस पर बने कई रिकॉर्ड

भारत आज अपना 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास रहा, राजपथ पर पहली बार स्वदेशी फाइटर प्लेन तेजस ने उड़ान भरी और 'धनुष' तोप को भी सार्वजनिक किया गया। वहीं पहली बार संयुक्त अरब अमीरात के सैन्य दस्ते ने भी भारतीय सेना के साथ कदम ताल किया। किन कारणों से इस बार का गणतंत्र दिवस खास रहा, आप भी जानिए...
पहली बार लड़ाकू विमान तेजस ने भरी उड़ान
इस बार स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस आसमान में उड़ता नजर आया। तेजस ने परेड के फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया। पिछले वर्ष जुलाई में वायुसेना में शामिल हुए तेजस विमान आकाश में विजय का निशान 'V'बनाया।
UAE मिलिट्री दल भी परेड में हुआ शामिल
भारत के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब दिल्ली के राजपथ पर भारतीय सेना के साथ अरब खाड़ी देश के सैनिक भी परेड किया। संयुक्त अरब अमीरात के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसलिए यहां का एक सैन्य दल भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया।
देसी बोफोर्स 'धनुष' तोप ने बढ़ाई परेड की शान
देसी बोफोर्स के नाम से मशहूर धनुष तोप परेड में पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने लाया गया। इसकी मारक क्षमता बोफोर्स से भी ज्यादा है, इस परेड में एक दर्जन से ज्यादा शस्त्र-अस्त्र स्वदेशी हुए। जिसमें रडार से लेकर मिसाइलें और तोप खाने से लेकर रेकी वाहन शामिल थे।
राजपथ पर NSG के कमांडो आए नजर
नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (NSG) पहली बार परेड का हिस्सा बने। अब तक गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी जवानों पर रहती थी, गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एनएसजी कमांड आतंकी हमलों का जवाब देते हैं।
रासायनिक हमलों से निपटने के लिए विशेष दल
रासायनिक हमलों के खतरे को भांपने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक विशेष टीम राजपथ पर तैनात रही। केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) अटैक के खतरे को देखते हुए 90 लोगों की CBRN यूनिट तैनात की गई है।
कैशलेस ट्रांजेक्शन पर झांकी
राजपथ पर परेड में 17 राज्यों की झांकियों के साथ कैशलेस ट्रांजेक्शन और भीम एप की झांकी भी थी। नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2016 को भीम डिजिधन मेला में भीम ऐप लॉन्च किया था। इस एप का नाम डॉ. भीम राव अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है।
तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग
ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा तिरंगे जैसी रोशनी में नजर आई। 823 मीटर ऊंची इस बिल्डिंग पर LED से तिरंगे की लाइटिंग की गई। बुर्ज खलीफा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी गई।
नेशनल हाउसिंग बैंक की झांकी
नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB)की झांकी इस परेड में पहली बार शामिल की गई है। स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज की झांकी खादी इंडिया में ट्रेडिशनल वीवर्स पर फोकस किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स की झांकी में GST के बारे में बताया जाएगा।
एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम का प्रदर्शन
परेड में पहली बार एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इस सिस्टम के जरिए दुश्मनों की खबर बेहद तेजी से मिल जाती। ये तकनीक दुनिया के केवल पांच देशों के पास है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
