भारत को बड़ी कामयाबी, जापान के साथ न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान दौरे पर हैं। शुक्रवार को भारत का जापान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री के शिंजो अबे की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
इसके साथ ही जापान ने भारत की NSG में पूर्ण सदस्यता के लिए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साझा प्रेस वार्ता में इसका ऐलान किया। आपको बता दें जापान पहली बार किसी ऐसे देश से डील कर रहा है, जिसने NPT पर साइन नहीं किए हैं।
6 साल बाद बनी सहमति
आपको बता दें सिविल न्यूक्लियर डील पर 6 साल से बातचीत चल रही थी जिस पर आज भारत और जापान ने साइन कर दिया। जापान के पीएम शिंजो आबे से मोदी ने केंटेई स्थित पीएम ऑफिस में मुलाकात की। मोदी और आबे की मुलाकत के दौरान टेक्सटाइल, कल्चर, स्पोर्ट्स, आउटर स्पोर्ट के क्षेत्र में भी कई अहम डील पर साइन हुए। शिंजो के ऑफिस में डेलीगेशन लेवल की मीटिंग से पहले मोदी ने बिजनेस फोरम को संबोधित किया।
भारत में इन्वेस्टमेंट का बेहतर मौका: मोदी
पीएम मोदी ने जापानी पीएम के साथ बैठक में पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत में बिजनेस का माहौल बना है, जापान उसका फायदा उठा सकता है। साथ ही मोदी ने यह भी कहा कि मेड इन इंडिया और मेड बाय जापान का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छे तरीके से काम कर रहा है।भारत-जापान आर्थिक समझौतों पर चर्चा के दौरान मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत भारत, मजबूत जापान कहकर संबोधित किया। मोदी ने कहा कि केवल दो देशों की तरक्की की बात नहीं है। ये एशिया और भारत में स्थायित्व का भी मुद्दा है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
