उत्तर प्रदेश में योगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं तो बनेंगे ये रिकोर्ड
उत्तर प्रदेश 18वीं विधानसभा 2022 चुनाव में 403 सीट भाजपा के भगवा रंग में रंगती नजर आ रही है। यूपी से आ रहे रुझानों यह साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी की संभावनाए भी बढ़ गई हैं। अगर योगी सीएम बनते हैं तो यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा इसके साथ ही वह यूपी की सियासत से जुड़े 4 रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
बता दें, गोरखपुर शहर सीट से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत चुके हैं। यहां से सीएम योगी के खिलाफ सपा से पूर्व भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला, बसपा के टिकट पर ख्वाजा शम्सुद्दीन, आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर रावण और कांग्रेस से चेतना पांडे ने चुनाव में किस्मत आजमाई थी।
आईए जानते हैं कौन से हैं ये 4 रिकॉर्ड-
‘नोएडा’ का मिथक तोडेंगे योगी
उत्तर प्रदेश की राजनीति में नोएडा एक मिथक है। जिसके तहत माना जाता है कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा दौरे पर आता है, उसे अगले बार मुख्मयंत्री बनने का मौका नहीं मिलता है। 1988 से यह मिथक है कि नोएडा जाने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है। इस समय कांग्रेस के वीर बहादुर सिंह यूपी के सीएम थे। और संयोगवश नोएडा गए और उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली गई। यही कारण कि इसके बाद कई मुख्यमंत्रियों ने नोएडा आने से परहेज किया। इसी क्रम में सत्ता में रहते हुए अखिलेश यादव भी नोएडा नहीं गए। लेकिन योगी ने अपने कार्यकाल में कई बार नोएडा दौरे पर गए यहां तक की चुनाव प्रचार के लिए भी योगी नौएडा पहुंचे थें।
कार्यकाल पूरा करने वाले पहले भाजपा सीएम होंगे योगी
योगी आदित्यनाथ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होगें, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगें। 19 मार्च को योगी पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह तीसरे मुख्यमंत्री भी बनेंगे, जिन्होंने एमएलसी रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया। इससे पहले अखिलेश यादव ने 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक समाजवादी पार्टी सरकार तथा बहुजन समाज पार्टी की मायावती ने 13 मई 2007 से 15 मार्च 2012 तक कार्य किया था।
कई सालों बाद विधानसभा सदस्य बनेगा मुख्यमंत्री
भाजपा नेता एवं गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यदि मुख्यमंत्री बनते हैं। तो मुलायम सिंह यादव के बाद वह ऐसे दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो विधानसभा के सदस्य के तौर पर मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी लगातार तीसरे ऐसे मुख्यमंत्री भी हैं, जो एमएलसी रहते हुए मुख्यमंत्री बने है।
कार्यकाल पूरा करके दूसरी बार सीएम बनने वाले पहले सीएम होंगे योगी
यूपी में ऐसे कई मुख्यमंत्री हुए, जो दोबारा सत्ता में आए, लेकिन उनमें से किसी ने पहले पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया था। इनमें संपूर्णानंद, चंद्र भानू गुप्ता से लेकर हेमवती नंदन बहुगुणा तक के नाम शामिल हैं। ये सभी मुख्यमंत्री रहते हुए दोबारा सत्ता में काबिज हुए, लेकिन किसी का पहला कार्यकाल एक साल का था तो किसी का दो या तीन साल का। वहीं, योगी पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। अब एक बार फिर उनके सत्ता में वापसी के आसार हैं। अगर वह सफल होते हैं तो वह न सिर्फ 1985 के बाद ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो अपनी पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता दिलाएंगे। बल्कि, लगातार पांच साल पूरा करने के बाद दूसरी बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भी पहले नेता होंगे। प्रदेश के 70 साल के इतिहास में अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...