कृषि कुंभ: नई तकनीक से किसानों की आय होगी दो गुनी

किसानों को खेती की नई तकनीक से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में तीन दिवसीय कृषि कुंभ का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कुंभ मेले का उद्घाटन किया।
26 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान शामिल हो रहे हैं। प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से किसान यहां खेती के नए तरीके, बीज, उपकरण व अन्य जानकारियां इकट्ठा करने के लिए पहुंचें। परंपरागत खेती को कैसे बेहतर किया जाए, गेहूं, चावल के अलावा सब्जियों की खेती व पशुपालन करके कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस मेले में लगभग 200 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें किसानों को तकनीक की जानकारी दी जा रही है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रख रही है और इस कृषि कुंभ का भी यही उद्देश्य है। इस कृषि कुंभ में किसानों के साथ नीति निर्माताओं और निवेशकों को भी शामिल किया गया है। यहां से मिले सुझावों का संकलन कर उनको क्रियान्वित कराया जाएगा।

महिला किसानों में भी उत्साह
कृषि कुंभ में महिला किसानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। फैजाबाद के अमानीगंज ब्लॉक से आईं राजरानी देवी कहती हैं कि वो पंरपरागत फसलों की खेती करती हैं और यहां खेती के नए तरीके सीखने आई हैं जिससे खेती से फायदा कमा सकें। मेले के कई स्टॉल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद देखने को मिलेंगें। अलग-अलग संस्थाओं से जुड़कर महिलाएं घर बैठे अब पैसे कमा रही हैं।

अरुणांचल प्रदेश के सेबों पर सबकी नजर
सैकड़ों स्टॉल्स के बीच अरूणांचल प्रदेश के जैविक प्रोडेक्ट के स्टॉल पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां सेब की लगभग 12 अलग-अलग किस्में देखकर आपका मन भी ललचाएगा।

इजराइल तकनीक अपनाएंगे यूपी के किसान
यूपी के ज्यादातर किसान इजराइल तकनीक की जानकारी लेकर उसी तर्ज पर खेती करना चाहते हैं। इस तकनीक में कम जमीन में ज्यादा फसलें उगाई जा सकती हैं। कई जगहों पर किसान पहले से ये टेक्निक अपनाकर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं।

संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
