21 लाख दीपों से जगमग होगी काशी, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

तीनों लोक में न्यारी काशी की धरा आज की शाम दीपों से निखरेगी। काशी के 84 घाटों पर रोशनी का चंद्रहार पूरे खिले हुए चांद की रोशनी को चुनौती देता नजर आएगा। यह मौका होगा देव दीपावली का। जी हां जिसका इंतजार सिर्फ काशी को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को होता है। आज काशी के घाटों पर देवलोक जैसी छवि दिखेगी। देवोत्थान एकादशी पर योग निद्रा से जाग्रत हुए श्रीहरि विष्णु के देवगण आज शाम काशी की पुण्यधरा पर दीपावली का उत्सव मनाने उतर रहे हैं। ऐसे में शिव का अविमुक्तक्षेत्र काशीधाम देवों की आगवानी के लिये बिल्कुल तैयार है। काशी में आज की शाम 21 लाख दीपों से जगमाएंगी और इस अद्भूत दृश्य को आंखों में समा लेने के लिए लाखों देशी-विदेशी अतिथि घाटों पर उमड़ेंगे। इस नजारे के गवाह बनेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेता अनिल कपूर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।
काशी में रोशन होंगे 84 घाट, 36 कुंड
तकरीबन आठ किलोमीटर लंबे में फैले काशी के अर्द्धचंद्राकार गंगा घाट शाम होते ही असंख्य दीपों की रोशनी से जगमग हो उठेगी। इस बार स्थानीय लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकार की पहल पर इस बार तकरीबन 21 लाख दीयों से वाराणसी के सभी 84 घाट तथा 36 कुंड और सरोवरों को सजाया जा रहा है। आज देव दीपावली पर जलने वाले 21 लाख दीयों की रोशनी विश्व कीर्तिमान बनाएगी।
यह दिग्गजों रहेंगे मौजूद
काशी के अद्भूत नजारे को देखने के लिए देश-विदेश के मेहमानों के साथ ही साथ फिल्म अभिनेता अनिल कपूर शिरकत करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल भी शामिल होंगे। इसके अलावा नित्य महोत्सव नित्य सुमंगल की भूमि काशी में दीपों की असंख्य बातियां नि:संदेह अलौकिक समा बांधेंगी। शाम को मुख्यमंत्री सीधे राजघाट पहुंचेंगे, जहां से वे गंगा की लहरों पर शुरू होने जा रहे लेजर शो का ट्रायल देखेंगे। इसके बाद सीएम राज्यपाल के साथ नौका विहार करते हुए गंगा के घाटों का भ्रमण करके काशी के अद्भूत नजारे को देखेंगे। इसके अलावा सीएम मणिकर्णिका घाट, सतुआ बाबा आश्रम और विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां हेल्प डेस्क और विश्वनाथ अन्न क्षेत्र का भी शुभारंभ करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: जानिए क्यों देश के इतिहास में दर्ज हो रहा है आज का दिन, उपलब्धि पढ़कर होगा गर्व
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
