यूपी में बने 8,469 कन्टेनमेंट जोन, 3,28,597 लोगों पर निगरानी

उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगातार मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। प्रदेश में मामलों की बढ़ोत्तरी होने के बाद अब सरकार की तरफ से कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से काम करते हुए अब प्रदेश के 8,469 कन्टेनमेंट जोन में 3,28,597 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 15,779 पाई गई है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन किये गये लोगों की संख्या 3,540 है। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड नियंत्रण को लेकर खास तैयारी की जा रही है।
कोरोना का कहर : डीयू और जेएनयू ने बनाए खास नियम, लगाई ये पाबंदियां
प्रदेश में चल रहा घर-घर अभियान
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को कम करने को लेकर एक खास अभियान भी चलाया जा रहा है। सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में कोविड नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चल रहा हैं। जिसके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों से संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। सर्विलांस अभियान के तहत प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 19 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल जाना गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे अब तक 3,57,54,807 कोविड-19 के टेस्ट किये जा चुके है। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से अपील है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अवश्य पालन करें, जैसे साबुन-पानी से नियमित हाथ धोते रहे, मास्क लगाये उसके साथ-साथ जो टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है उसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।

1,79,417 सैम्पल की हुई जांच
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 1,79,417 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,57,54,807 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 5,928 नए मामले आये हैं। प्रदेश में 27,509 कोरोना के एक्टिव मामले में से 14,637 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 550 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,03,495 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,91,401 क्षेत्रों में 5,19,011 टीम दिवस के माध्यम से 3,17,62,662 घरों के 15,40,97,625 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 05 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का बेंचमार्क स्थापित किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 60,47,805 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 11,25,255 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 71,73,063 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
कोरोना की लहर: यूपी में 11 अप्रैल तक 8वीं क्लास तक के स्कूल बंद, इन राज्यों में बढ़ी पाबंदियां
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
मेरी कहानी
अन्य खबरें
Loading next News...
