यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे में 29 की मृत्यु, सीएम ने की यह बड़ी घोषणा
सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही जनरथ बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने गो-संरक्षण के लिए दिए 600 करोड़ का बजट किया जारी
मुआवजे के साथ ही जांच के लिए समिति
बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद आने की वजह से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे 30 फुट गहरे नाले में गिर गई। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के लिए 5-5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपए मुआवजे का एलान किया है। साथ ही दुर्घटना की जांच परिवहन आयुक्त, आगरा के आगरा के मण्डलायुक्त तथा महानिरीक्षक की समिति कराने के आदेश दिए हैं। यह समिति 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, सुबह 9 बजे तक ऑफिस पहुंचें सभी अधिकारी
रविवार 10 बजे लखनऊ से रवाना हुई थी बस
अवध डिपो की बस रविवार रात में करीब 10 बजे दिल्ली के लिए लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से रवाना हुई थी। सुबह बस करीब साढ़े तीन बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गई थी। इसके बाद ड्राइवर को झपकी आ जाने की वजह से बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे झरना नाले में गिर गई। बस गिरने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपास गांव के लोग मदद के लिए इकट्ठा हो गए।
ये भी पढ़ें: 18 जुलाई से होगा मानसून सत्र, गोरखपुर में बनेगा प्राणी उद्यान
जेसीबी से बाहर निकाली बस
इतना बड़ा हादसा होने के बाद तुरंत शासन प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर बचाव अभियान में जुट गए। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से बस को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक महिला और बच्चे समेत 29 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यह यमुना एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा हादसा है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...