पूरे देश में ठंड से बेहाल हो रहे लोग, 118 वर्षों का रिकार्ड टूटा
पूरे देश में कड़ाके की ठंड की लोगों की मुश्किलं बढ़ा दी हैं, शनिवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने पिछले 118 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। साल 1901 के बाद ये दूसरी बार ऐसा हुआ है।
राजधानी दिल्ली में पारा लगातार गिरता जा रहा है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में शुक्रवार की रात बहुत ठंडी रही। आया नगर इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के तापमान में भी कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: देशी अंदाज में नजर आए अभिजीत बनर्जी, पुरस्कार लेने भारतीय परिधान में पहुंचें
मौसम विज्ञान की जानकारी के अनुसार,दिल्ली में बीते शुक्रवार को तापमान 2.4 के आस-पास और शनिवार को 4.2 के आस-पास दर्ज किया गया। दिल्ली में अभी 12 दिन और कंपकंपाने वाली सर्दी होगी। अगले पांच दिन के पूर्व अनुमान के आधार पर इस महीने का अधिकतम औसत तापमान 19.15 डिग्री रह सकता है। ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर होगा। 1997, 1998, 2003 और 2014 में भी सर्दी पड़ी थी, उस समय भी यूपी के लखनऊ में पारा 7.7 डिग्री रहा।
CAB Protest: योगेंद्र यादव कहा, आज के दिन हिरासत में होना मेरे लिए सम्मान की बात
जमकर हो रही है बर्फबारी
पहाड़ी इलाकों में इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से बाकी हिस्सों में भी ठंड बढ़ रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर में इस समय भयंकर बर्फबारी हो रही है। अभी पहाड़ी इलाकों पर कोहरे और धुंध छाये रहने के आसार हैं। दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में आधा से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी रह सकती है और यही वजह से कि कुछ दिनों में भीषण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।
ये भी पढ़ें: यहां बन रहा देश का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर, राज्यों को भेजे गए निर्देश
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...