सीएम योगी ने की ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ की शुरुआत, नागरिकों से की जुड़ने की अपील
बुधवार को बीजेपी अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देश भर के बीजेपी कार्यालय समेत लखनऊ स्थित मुख्यालय में भी कार्यकम का आयोजन हुआ। इस मौके पर योगी मंत्रिमंडल और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने संबोधन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा सीएम योगी ने ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ का आगाज भी किया। इस अभियान के तहत योगी ने 1 हजार रुपए डोनेट किए। सीएम योगी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।
सीएम योगी ने की ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ की शुरुआत
सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ की शुरुआत की। ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, 'राष्ट्र आराधना में अहर्निश रत बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर 'माइक्रो डोनेशन अभियान' के साथ जुड़कर अपने दायित्व का निर्वहन किया। सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में आप भी अपना योगदान देकर सहभागिता सुनिश्चित करें। जय हिंद!'
बात दें कि सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत एक हजार रुपए डोनेट किए हैं।
क्या है ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’
06 अप्रैल से शुरू हुए माइक्रो डोनेशन अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके तहत कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दान लिया जाएगा। किसी से भी एक हजार रुपये से ज्यादा नहीं लिए जाएंगे। यह अभियान पार्टी को सशक्त करने के लिए देशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के विवरण के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों से जुड़ने का आग्रह किया गया है।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या ने बताया कि 25 दिन चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोडऩे का आग्रह किया जा रहा है। सबसे अधिक लोगों को जोडऩे वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाएगी। पार्टी का मानना है कि समाज का बड़ा वर्ग उससे प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा है लेकिन, उसकी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है। ऐसे लोगों को इस अभियान के तहत पार्टी से जोड़ा जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ता नागरिकों को अभियान से जोड़ने का करेंगे काम
रविवार को इस संबंध में आइटी एवं सोशल मीडिया विभाग के अमित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को इसकी तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ता कम से कम 10 व्यक्तियों से माइक्रो डोनेशन कराएंगे। प्रत्येक मंडल में 1500 कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के मुताबिक कार्यकर्ता इस अभियान के लिए छह अप्रैल से जुट जाएंगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...