मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, जानें इस सीट से क्या है कंनेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव में सारी पार्टियां एक के बाद एक अपने नए पत्ते खोल रही हैं। सीएम योगी के चुनाव लड़ने की खबर के बाद से अखिलेश यादव की चुनाव लड़ने की खबरों ने सबको चौका दिया था। ये खबर आते ही बातें शुरु हुई की अखिलेश आखिर कहां से चुनाव लड़ेंगे। आज इस बात का भी जवाब आ गया है, मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव। आपको बता दें ये पहली बार होगा जब अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले वह लोकसभा चुनाव लड़ते रहे हैं और फिलहाल आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।
क्या कंनेक्शन है करहल सीट से अखिलेश यादव का
मैनपुरी के करहल सीट से अखिलेश यादव के पिता और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अपने पहले विधानसभा का चुनाव यहीं से लड़े थे और जीते भी थें। मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।
करहल विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था। पहले चुनाव में ही इस सीट पर समाजवादियों का कब्जा हो गया था। 1957 के पहले चुनाव में करहल सीट से दो विधायक चुने गए थे। बाबूराम यादव और मुलायम सिंह यादव। नेता जी के पैतृक कस्बे सैफई के पास स्थित करहल विधानसभा सीट पर यादव मतदाताओं के दबदबे वाली है। बता दें 3.55 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर यादव वोटर 1.25 लाख है। शाक्य 35 हजार, क्षत्रिय 30 हजार और दलित मतदाताओं की संख्या कुल 22 हजार है। ब्राह्मण वोटर 16 हजार हैं।
सपा ने की अखिलेश के चुनावी सीट की घोषणा
सपा के एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि कई जिलों ने प्रस्ताव भेजा था कि अखिलेश उनके विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें। आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर यह फैसला लिया गया है।
इससे पहले करहल विधायक सोबरन सिंह ने कहा था 'हमने अध्यक्ष जी को करहल से लड़ने का न्योता दिया है। सोबरन सिंह यादव पिछले 4 बार से करहल से विधायक है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...