बनारस का नया रंग देख दंग रह गए जॉर्ज बुश के खास डॉ. संपत कुमार

अमेरिका की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले जॉर्ज बुश के खासमखास डॉ. संपत कुमार बनारस के नए रंग को देखकर चौक गए। दो साल बाद बनारस पहुंचे डॉ. संपत कुमार ने जब बनारस नया रंग देखा तो उनके अंदर खलबली मच गई। एयरपोर्ट से निकलने के बाद डॉ. संपत को विश्वास ही नहीं हुआ कि यह वही बनारस है जहां दो साल पहले मैं एक विशेष कांफ्रेंस के लिए आया था।
गंगा आरती के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. संपत कुमार ने कहा 'गंगा घाटों को देखा तो मन गौरव से भर गया। उन्होंने कहा कि बनारस के इस रंग को देखकर आंखे भर आई कि मैं ऐसे भारत का हिस्सा हूं जहां बनारस के रूप में दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता जिंदा है। आज बनारस पूरा बदल रहा है और यहां के रंग देखकर मैं खुद हैरत में हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बनारस का विकास हो रहा है, उससे आने वाले दिनों में बनारस अलग ही रूप में दिखेगा'।
यह भी पढ़ें: कुंभ मेले का अनोखा बैंक जहां चलती है राम नाम की मुद्रा, ब्याज में मिलती है शांति

जॉर्ज बुश के मेडिकल कमिश्नर रहे डॉ. संपत
भारतीय मूल के डॉ. संपत कुमार अमेरिका में जॉर्ज बुश के शासनकाल में उनके मेडिकल कमिश्नर रहे। वह पिछले 42 वर्षों से अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अमेरिका के टेक्सास में रह रहे डॉ. कुमार के लिए यह छठा मौका है जब वह प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। डॉ. संपत कुमार सबसे पहले 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था। विगत वर्ष बेंगलुरु में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में उन्हें प्रवासी भारतीय अवार्ड से विभूषित भी किया गया। बुश के शासनकाल में भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रयास भी किया।
यह भी पढ़ें:- कुंभ से छह लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, सरकार ही होगी 1.2 लाख करोड़ की कमाई
तुलसी गबार्ड को बनाया उम्मीदवार
अमेरिका में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी संसद की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड उतरेंगी। रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार घोषित 37 वर्षीय गबार्ड सांसद एलिजाबेथ वारन के बाद दूसरी महिला दावेदार हैं। ट्रंप को 2020 में चुनौती देने के लिए अब तक 12 से ज्यादा डेमोक्रेटिक नेताओं ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है। तुलसी गबार्ड को उम्मीदरवार घोषित करने में डॉ. संपत कुमार की अहम भूमिका रही है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
