बुलंदशहर पुलिस के एक ट्वीट ने शहर को जलने से बचा लिया!
बुलंदशहर राष्ट्रीय परिदृश्य में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की चर्चा का केन्द्र बन चुका है। यहां गोकशी के संदेह में हुई हिंसा में एक इंस्पेक्टर को भीड़ ने मार दिया था। जिसके बाद से स्थितियां और ज्यादा खराब हो गई थीं। इसको लेकर लगातार ट्विटर पर अफवाहों का दौर गरम था। लोग #Bulandshahr हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे थे। इसमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो बिना तथ्य के अफवाहों को हवा देने वाले ट्वीट कर रहे थे, लेकिन बुलंदशहर पुलिस ने अपने ट्वीट से सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए स्थितियों को स्पष्ट कर दिया। जिससे बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई। आपको बताते चलें कि सोमवार को गोकशी के संदेह में बुलंदशहर में हिंसा भड़क गई थी। उग्र भीड़ ने स्याना पुलिस चौकी पर हमला करते हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को मार दिया था। भीड़ ने चौकी पर पथराव भी किया।
बुलंदशहर पुलिस द्वारा किए गए ट्वीट को अभी तक करीब 10000 लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही इसे 6000 लोगों ने रिट्वीट भी किया है। लोग लगातार इस ट्वीट को रिट्वीट के माध्यम से शेयर कर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
बुलंदशहर पुलिस के ट्वीट ने संभाली स्थिति
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की भीड़ द्वारा हत्या के बाद से ही ट्विटर पर अफवाहों का दौर चल पड़ा था। तमाम लोग बिना आधार के ट्वीट कर रहे थे। जिसमें से कई लोग ऐसे भी थे जो दूसरे समुदाय के लोगों को हिंसा का जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इन सबसे पैदा होने वाले साम्प्रदायिक तनाव को भांपते हुए बुलंदशहर पुलिस ने तुरंत अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @bulandshahrpol से अफवाहों व गलत तथ्यों वाले ट्वीट न करने की अपील की। एक ट्विटर यूजर ने इस हिंसा के लिए एक धर्म विशेष के आयोजन को जिम्मेदार ठहराने का भ्रामक ट्वीट किया था। जिसके बारे में रिप्लाई करते हुए बुलंदशहर पुलिस ने ट्वीट किया ‘कृपया भ्रामक खबर न फैलाएं। इस घटना का इज्तिमा कार्यक्रम से कोई संबंध नही है। इज्तिमा सकुशल सम्पन्न समाप्त हुआ है। उपरोक्त घटना इज्तिमा स्थल से 45-50 किमी थाना स्याना क्षेत्र मे घटित हुई है जिसमे कुछ उपद्रवियो द्वारा घटना कारित की गयी है।इस संबंध मे वैधानिक कार्यवाही की जा रही है’। बुलंदशहर पुलिस के ट्वीट ने पूरी तरह से हिंसा को लेकर पैदा हो रहे भ्रम को दूर कर दिया। जिसके बाद से लगातार लोग बुलंदशहर के ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं। साम्प्रदायिक हिंसा को बढ़ने से रोकने के लिए बुलंदशहर पुलिस के इस ट्वीट की सभी जगह तारीफ हो रही है।
इस तरह लोग कर रहे हैं तारीफ
इस बारे में बुलंदशहर पुलिस की तारीफ करते हुए भगत सिंह भाटी कते हैं कि वे पुलिस को दाद देते हैं। पुलिस ने मामले को अच्छे से संभाल लिया है। कूल पापा ने पुलिस की झूठ पकड़ने के लिए तारीफ की है। वहीं सैयद सफाकत ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। इमरान खान ने बुलंदशहर पुलिस को सैल्यूट किया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
