PM मोदी को ट्वीट कर 16,917 लोगों ने पाई 1 अरब 74 करोड़ की मदद

आप आए आए दिन ऐसी खबरें पढ़ते होंगे कि किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया और उसे मदद मिल गई। यही नहीं मोदी सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं जो सिर्फ एक ट्वीट पर लोगों की मदद कर रहे हैं। इसमें सुषमा स्वराज और सुरेश प्रभु का नाम सबसे उपर आएगा।
अब आपको बताते हैं केवल प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया से कितने लोगों को मदद पहुंचाई है। PMO के सूत्रों के मुताबिक जब से नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, उनसे ट्विटर पर करीब 16917 लोगों ने मदद मांगी है। इसमें से 12858 लोगों को प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से मदद पहुंचाई गई है।
PMO ने सोशल मीडिया पर जरूरतमंदों को अबतक 1 अरब 74 करोड़ की मदद दी है। केवल उत्तर प्रदेश में 2667 जरूरतमंदों को 33 करोड़ 84 लाख की मदद मिली है। इसमें सबसे ज्यादा स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जरूरतमंदों मदद मिली है। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के 1359 लोगों को 15 करोड़ 90 लाख की मदद और दिल्ली के 623 लोगों को 6 करोड़ 36 लाख की मदद मिल चुकी है। गुजरात के 385 लोगों ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर 4 करोड़ 43 लाख की मदद पाई है।
कैसे काम करता है PMO का यह विभाग?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्वीट कर मदद मांगने वालों की संख्या रोजाना दर्जनों में है। मदद की अर्जी के बाद PMO की तरफ से उस व्यक्ति से जरूरी कागजात मांगे जाते हैं। इन कागजातों की जांच एक कमेटी करती है। उसके बाद जिसको सबसे ज्यादा जरूरत होती है उसे पीएम फंड से मदद दी जाती है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
