World Earth Day 2021 : जानिए विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में कुछ खास
आज पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 22 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए इसको मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में हुई थी। पहली बार पृथ्वी दिवस को 22 अप्रैल 1970 मनाया गया था। इस समय दुनिया भर के 193 देशों में इसको मनाया जाता है। इस खास दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। उनके मन में ही पहली बार ख्याल आया था।
कोरोना से लड़ें, डरें नहीं, 80 प्रतिशत कारगर है सेल्फ नेचुरल वेंटीलेटर
अमेरिका में इसकी शुरूआत हुई आगे चलकर इस दिन को मनाने के निर्णय को कई सारे देशों ने सहर्ष स्वीकारा। 1990 तक इससे पूरे विश्व के करीब सभी देशों ने स्वीकार कर लिया। सीनेटर नेल्सन द्वारा इस दिन की शुरुआत पृथ्वी के गुणों का सम्मान करने और साथ ही लोगों के बीच प्राकृतिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि इंसान को यदि पृथ्वी पर रहना है तो इसके बचाने के बारे में भी सोचना होगा। पृथ्वी दिवस को मनाने के बारे में उनके मन में पहली बार ख्याल 1969 में तेल रिसाव की हुई घटना के बाद आया था।
विश्व स्वास्थ्य दिवस: यूपी में कोरोना से लड़ने के लिए ऐसे दी जाएगी डोज
ऐसा कहा जाता है कि पृथ्वी दिवस की धारणा की शुरुआत सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने सेंटा बारबरा से घूम कर आने के बाद ही की थी। यह शुरुआत 1969 में भयंकर तेल रिसाव के ठीक बाद हुई थी। सीनेटर इस घटना को देखकर इतने आग-बबूला हुए थे कि वे वॉशिंगटन वापस लौट आए और 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक राष्ट्रीय दिवस के रूप में एक चर्चित बिल पारित किया था। उन्होंने सितंबर 1969 में वॉशिंगटन में एक सम्मलेन में इसी घोषणा की थी। जेराल्ड नेल्सन इस समय विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर थे। उन्होंने घोषणा की कि 1970 की वसंत में पर्यावरण पर राष्ट्रव्यापी जन साधारण प्रदर्शन किया जाएगा। पर्यावरण को एक राष्ट्रीय एजेंडा में जोड़ने के लिए पहले राष्ट्रव्यापी पर्यावरण विरोध की प्रस्तावना दी गई थी।
इस साल की जानिए क्या है थीम
1970 से हर साल मनाए जा रहे पृथ्वी दिवस को लेकर खास थीम रखी जाती है। हर साल प्रतिवर्ष विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में एक विषय निर्धारित किया जाता है। उसी थीम के आधार पर ही पूरे साल विश्वभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष की हमारी थीम पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें की रखी गई है। पृथ्वी को स्वस्थ बनाने के लिए, उस को पहले की तरह बनाने के लिए जो कुछ भी विश्व कर सकता है, उस पर विचार किया जाता है। बता दें, पिछले वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का विषय जलवायु कार्रवाई था। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा था।
बेहतरीन कार्य करने वाली एएनएम, आशा और कर्मचारियों का होगा सम्मान
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...