महिला दिवस: एयर इंडिया ने 12 इंटरनेशनल फ्लाइट की कमान महिलाओं को सौंपी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज एयर इंडिया 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी जो पूरी तरह से महिलाएं संचालित कर रही हैं।
राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है, 'एयर इंडिया ने मध्यम और लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर 12 और देश भर में घरेलू और कम दूरी के मार्गो पर 40 विमानों को केवल महिला क्रू से संचालित करने का फैसला लिया है। इस वर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए यह किया जाएगा।'
ये भी पढ़ें: मिलिए झारखंड की पहली महिला राज मिस्त्री से, जिन्होंने किया ये बड़ा काम
एयर इंडिया इन 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगा रही है. इन उड़ानों में दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लदंन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-न्यूवॉर्क, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली न्यूयॉर्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को मार्ग की उड़ानें शामिल हैं।
एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा, 'मैं अपनी महिला क्रू को उनकी अदम्य नारी शक्ति के साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गो पर उड़ान भरने के लिए बधाई देना चाहूंगा'
महिला यात्रियों को मिलेगीं मुफ्त सेनेटरी नैपकिन
विस्तारा ने महिला दिवस पर एक सराहनीय कदम उठाया है। वह आज अपनी घरेलू उड़ानों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मांगने पर महिला यात्रियों को मुफ्त सेनेटरी पैड मुहैया कराएगा। इस तरह का कदम उठाने वाला यह पहला भारतीय एयरलाइन होगा।
ये भी पढ़ें: 75 साल की उम्र में इस महिला ने अकेले की नाथुला दर्रे पर चढ़ाई
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
