उत्तर प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड, 14 करोड़ से अधिक लगाई गई कोरोना वैक्सीन

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना की लहर को कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सरकार की बेहतर नीतियों की वजह से प्रदेश में कोरोना केसों में बहुत कमी आई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की लहर को कम करने में सबसे अधिक कारगर कोरोना वैक्सीन की डोज रही है। उत्तर प्रदेश में अब पहली और दूसरी डोज को मिलाकर 14 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है।
केन्द्र व प्रदेश की लाभकारी योजनाओं से प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर बन रहा: लक्ष्मी नारायण चौधरी
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,58,411 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये हैं प्रदेश के 48 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में अब तक कुल 8,54,26,442 सैम्पल की जांच की गयी है। कल जनपदों से 79,881 सैम्पल आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3 तथा अब तक कुल 16,87,265 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 99 एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेसन में 89 लोग हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,22,257 डोज दी गयी।
उत्तर प्रदेश के लिए बेहतर रहा डिफेंस एक्सपो-2020, बढ़ रहा निवेश: सीएम योगी
उन्होंने बताया कि प्रथम तथा दूसरी डोज मिलाकर प्रदेश में 14 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश 14 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीनेशन में लोगों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं ली है वे अपने प्रथम डोज अवश्य लें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये है। सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियों को अपनाएं। कानपुर में जीका वायरस के 123 मामले मिले है, जिनमें से 27 लोग पूर्णतः स्वस्थ हो गये हैं। जीका वायरस के लिए कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस से संक्रमित लोगों की स्थिति सामान्य है।
सीएम योगी ने अयोध्या में 50 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
