...तो पिता-पुत्र में बंट गई समाजवादी पार्टी
अखिलेश, रामगोपाल 6 वर्ष के लिए सपा से निष्कासित
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आखिरकार सपा दो भागों में बंट गई। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर बीते कई दिनों से मची खींचतान के बीच सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी अनुशासन भंग करने का आरोप लगाते हुए अपने पुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।
उप्र में कोहरे ने रोकी जनजीवन की रफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमाान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मोदी ने मोबाइल एप लॉन्च किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने तथा उसे आसान बनाने के लिए यहां 'डिजीधन मेला' में शुक्रवार को आधार आधारित एप लॉन्च किया। इस एप का नाम भीम है (भारत इंटरफेस फॉर मनी), जो यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) तथा यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंटरी सर्विस डेटा) का नया संस्करण है। एप लॉन्चिंग के मौके पर मोदी ने कहा कि भीम एप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसे चलाने के लिए अंगूठा ही काफी है।
अखिलेश के समर्थकों का हंगामा
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने के बाद अखिलेश समर्थक जमकर हंगामा कर रहे हैं। एक समर्थक ने आत्मदाह करने का भी प्रयास किया, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। मुलायम ने शुक्रवार शाम को अखिलेश व प्रोफेसर रामगोपाल को पार्टी से निकाले जाने का ऐलान किया। इसके बाद अखिलेश समर्थक सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और उनका पोस्टर फाड़कर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
मोदी ईमानदार लोगों पर छापा मरवाते हैं : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरपोरेट जगत से पैसे लेते हैं, लेकिन छापे ईमानदार लोगों पर मरवाते हैं। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई से नहीं डरते। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, "आप (मोदी) सहारा और बिड़ला समूह से रिश्वत लेते हैं, जिसके कागजात सार्वजनिक हो चुके हैं, लेकिन छापे ईमानदार लोगों पर मरवाते हैं। आप जो चाहें करें, लेकिन हम आपकी सीबीआई की धमकी से नहीं डरते।"
LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी से युवक की मौत
पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय ठिकानों पर शुक्रवार की शाम की गई अकारण गोलाबारी के बाद जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।
किसी को रूस से नहीं निकालेंगे : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अपने विदेश मंत्रालय के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया कि अमेरिका द्वारा रूसी राजनयिकों को देश से निकालने के जवाब में रूस को भी 35 अमेरिकी राजनयिकों को देश से निकाल देना चाहिए। आरटी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा करने जा रहे बराक ओबामा की कोशिश जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाने की है, लेकिन रूस इस प्रलोभन में नहीं फंसेगा।
सीरिया में आईएस का आतंकवादी ढेर
सीरिया के अल बाब में तुर्की के हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सअल बाब में तुर्की के हवाई हमलों में अबू हुसेन तुनूसी मारा गया।
कलमाड़ी, चौटाला के विरोध में बत्रा ने छोड़ा आईओए
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। बत्रा ने यह फैसला सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आईओए का अजीवन मानद अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में लिया है।
खेल मंत्रालय ने आईओए की मान्यता रद्द की
भ्रष्टाचार के आरोपी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला की नियुक्तियों से नाराज खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की मान्यता रद्द कर दी। मंत्रालय ने दोनों दागी नेताओं को आईओए का आजीवन मानद अध्यक्ष चुने जाने पार कारण बताओ नोटिस जारी कर आईओए से जवाब तलब किया था, लेकिन आईओए से मिले जवाब से असंतुष्टि जाहिर करते हुए मंत्रालय ने संघ की मान्यता रद्द कर दी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...