कालेधन को खुले में ले आई नोटबंदी : मोदी

नीति और रणनीति के बीच होता है फर्क : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दावा किया कि नोटबंदी ने चाहे भ्रष्ट नेता हों या नौकरशाह, सभी के कालेधन को खुले में आने के लिए बाध्य कर दिया है। इंडिया टुडे पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के दुश्मनों के पास मौजूद जाली भारतीय मुद्रा को नोटबंदी ने एक झटके में बेकार बना दिया। मोदी ने 8 नवंबर को 500 व 1000 के नोटों को अचानक अमान्य किए जाने के नतीजे पर कहा, 'भ्रष्ट नेता हों, नौकरशाह हों, व्यापारी हों या फिर पेशेवर, सभी का काला धन खुले में आने के लिए मजबूर हो गया।'
पुणे की बेकरी में आग, 6 की मौत
पुणे की एक बेकरी में शुक्रवार तड़के आग लगने से अंदर सो रहे छह मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुणे पुलिस नियंत्रण अधिकारी के मुताबिक, शहर के कोंडवा में 'बेक्स एंड केक्स' बेकरी में यह आग सुबह लगभग 5.45 बजे लगी। ऐसा माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। यह छह मजदूर उत्तर भारत से काम की तलाश में यहां आए थे। बेकरी में आग लगने के समय मजदूर सोए हुए थे।
झारखंड में कोयला खदान धंसी, कई फंसे
झारखंड में गुरुवार रात को कोयले की खदान धंसने से कई लोग एवं वाहन फंस गए हैं। पुलिस का कहना है कि गोड्डा जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (ईसीएल) की लालमाटिया खदान के प्रवेश बिंदु पर मिट्टी का अंबार धंस गया। इस हादसे में 40 से अधिक वाहन अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि रात में कोहरे की वजह से बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका।
सीरिया में देशव्यापी संघर्षविराम लागू
सीरिया में गुरुवार आधी रात से संघर्षविराम प्रभावी हो गया है। हाल ही में रूस, तुर्की और प्रमुख विरोधियों एवं विद्रोही समूहों के बीच सीरिया में संघर्षविराम पर सहमति बनी थी। हालांकि, इस संघर्षविराम से अल कायदा संबद्ध नुसरा फ्रंट और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों को बाहर रखा गया है। हालांकि, सीरिया में पिछले कुछ संघर्षविराम असफल रहे हैं।
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
मध्य इंडोनेशिया के नुसा टेंगारा में शुक्रवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे दर्ज किया गया। मौसम विभाग एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 91 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
हम सगाई नहीं कर रहे : विराट कोहली
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को ट्वीट कर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया है। कोहली (28) और अनुष्का फिलहाल उत्तराखंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नए साल पर इनकी सगाई की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। कोहली ने ट्वीट कर कहा, 'हम सगाई नहीं कर रहे हैं और यदि हम सगाई करेंगे भी तो इसे छिपाएंगे नहीं।'
युकी ने शीर्ष-100 में वापसी का संकल्प लिया
देश के अग्रणी टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने एयरसेल चेन्नई ओपन के क्वालिफाइंग मैचों से ठीक पहले गुरुवार को विश्व रैंकिंग में शीर्ष-100 में वापसी का संकल्प लिया है। युकी के लिए यह वर्ष दुर्भाग्यपूर्ण रहा और अधिकांश समय उन्हें चोटिल हो कोर्ट से बाहर ही बिताना पड़ा है। लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर कोर्ट में लौटने की वापसी कर चुके हैं और गुरुवार को उन्होंने यहां एसडीएटी स्टेडियम में पहली बार अभ्याय किया।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
