भारत-रूस मिलकर बनाएंगे नई ब्रह्मोस
उत्तर प्रदेश में सिलेंडर फटने से 6 की मौत
कश्मीर में आतंकी ठिकाने से मिला चीन का झंडा
जम्मू-कश्मीर में सिक्युरिटी फोर्सेस ने बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान 44 लोगों को अरेस्ट किया है। उनके पास से चीन और पाकिस्तान का झंडा बरामद हुआ है। ऐसा शायद पहली बार है जब कश्मीर में आतंकी ठिकानों से चीन का झंडा मिला है। अरेस्ट लोगों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।
भारत-रूस मिलकर बनाएंगे नई ब्रह्मोस
भारत और रूस जल्द ही 600 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली नई जेनरेशन की ब्रह्मोस मिसाइल बनाएंगे। भारत इसी साल जून महीने में मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम का हिस्सा बना है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक इसके परिणामस्वरुप ही रूस भारत के साथ मिलकर यह मिसाइल बनाएगा।
सऊदी अरब: शाही खानदान के सदस्य को सजा-ए-मौत
सऊदी अरब ने हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी। यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें 'हाउस ऑफ सऊद' के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है। देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सउद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई। अल-कबीर पर सऊदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।
PAK के साथ क्रिकेट सोच भी नहीं सकता: गंभीर
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सीमा पार से जारी आतंकवाद खत्म होने तक पाकिस्तान के साथ सारे रिश्ते तोड़ लेने की बात कही है। गंभीर ने मंगलवार को कहा, "मैं पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। भारतीयों का जीवन खेल से ज्यादा अहम है।"
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...