देश के इन राज्यों ने जारी किए कोविड के नए गाइडलाइंस, जानें आपके राज्य के नए नियम
Posted By: Sharda Singh
Last updated on : January 07, 2022
देश में कोरोना की तीसरी लहर जारी है।
हर दिन कोरोना के मामलें तेजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दें आज बुधवार को जारी हुए
सरकारी डाटा के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे 55.4 फीसदी बढ़त के साथ कोरोना के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के
साथ अभी तक एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है। वहीं, देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 15,389 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसी
के साथ कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या देश में अब तक कुल 34,321,803 है। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों में कोविड
के नए गाइडलाइंस जारी कर दिए गए हैं।
इन राज्यों ने जारी किए कोविड के नए गाइडलाइंस
उत्तर प्रदेश
- यूपी में फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगेगा।
- 6 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू।
- 10वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक रहेंगे बंद।
- किसी भी जिले में 1000 से अधिक केस होने पर जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट आदि सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा।
- 48 घंटे पहले की कोविड आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही प्रयागराज माघ मेले में जा पाएंगे श्रध्दालु।
- बंद जगहों में शादी व अन्य आयोजनों में 100 से अधिक व खूले जगहों में 50 प्रतिशत लोगों ही शामिल हो सकेंगे।
दिल्ली
- शनिवार और रविवार को दिल्ली में कर्फ्यू रहेगा। जरूरी और इमरजेंसी जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी। अन्य सभी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे।
- अन्य दिनों में प्राइवेट दफ्तर केवल 50% कर्मचारियों की क्षमता से चलेंगे।
- मेट्रो और बसें पूरी क्षमता से चलेंगी, बिना मास्क सफर की इजाजत नहीं रहेगी।
बिहार
- 6 से 21 जनवरी तक बिहार में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- पूरे राज्य में रात 8 बजे तक दुकानें व रेस्टोरेंट खुलेंगी। सभी कर्मियों के लिए वेक्सीनेशन और मास्क अनिवार्य होगा। वहीं, जिम, क्लब, मॉल, सिनेमा, पूजा स्थल और पार्क बंद पूरी तरह से बंद रहेंगे।
- औद्योगिक और निर्माण कार्य, ई-कॉमर्स से जुड़ी गतिविधियां, कुरियर सेवाएं, कृषि एवं इससे जुड़े कार्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सेवाएं, पेट्रोल पंप, एलपीजी, कोल्ड स्टोरेज, निजी सुरक्षा सेवाएं जारी रहेंगी
- 9वीं से 12वीं तक स्कूल आधी उपस्थिति के साथ चलेंगे। वहीं, 8वीं तक की क्लास ऑनलाइन चलेंगी।
- सरकारी और निजी दफ्तर 50 फीसदी कर्मचारियों क्षमता से चलेंगे।
- विवाह समारोह, अंतिम संस्कार में 50 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। वहीं, विवाह की पूर्व सूचना थाने को तीन दिन पहले देनी होगी।
- सभी प्रकार के सार्वजनिक एवं निजी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के लिए जिला प्रशासन की पहले से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
महाराष्ट्र
- रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- 10वीं और 12वीं पढ़ाई जारी रहेगी। बाकि सभी कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई चलेंगी।
- शादी-समारोह और धार्मिक आयोजनों में 50, अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
- पर्यटक स्थलों और खुले मैदानों में धारा 144 लागू रहेगी।
पंजाब
- रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पंजाब में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।
- जिम,रेस्टोरेंट, बार, सिनेमाहॉल 50 फीसदी क्षमता संचालित किए जाएंगे। वहीं, सिर्फ वैक्सीनेटेड लोगो ही इन जगहों पर जा सकेंगे।
- सब्ज़ी मंडी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्कों, धार्मिक स्थानों, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हाट, लोकल मार्केट जैसी सार्वजनिक जगहों पर सिर्फ वैक्सीनेटेड लोगों ही जा सकेंगे।
- बसें भी आधी क्षमता के साथ चलेंगी।
छत्तीसगढ़
- रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- जुलूस, रैलियों, सार्वजनिक समारोह सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।
- चार प्रतिशत या अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और सार्वजनिक स्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
- मॉल, सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, जिम में एक तिहाई लोगों से ज्यादा नहीं जा सकेंगे।
कर्नाटक
- 7 जनवरी से अगले 2 हफ्तों के लिए राज्य में वीकेंड कर्फ्यू लागू होगा।
- रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- पब, क्लब, रेस्तरां, बार, होटल, सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम 50% क्षमता के साथ संचालित किया जाएंगे।
- अगले दो हफ्ते तक बेंगलुरू में 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी क्लास के स्कूल बंद रहेंगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...